लाइव न्यूज़ :

बिजली क्षेत्र में सुधारों को तेजी से आगे बढ़ाने वाले आर के सिंह राज्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री बने

By भाषा | Updated: July 7, 2021 19:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई देश में बिजली सुधारों को तेजी से आगे बढ़ाने वाले राज कुमार सिंह को बुधवार को राज्यमंत्री से पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया। नौकरशाह से राजनेता बने सिंह ने मोदी सरकार के बिजली क्षेत्र में सुधार एजेंडा को आगे बढ़ाया जिससे भारत आज अधिशेष बिजली वाला देश बन गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सिंह को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलायी।

बिजली मंत्री के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने न केवल बिजली ग्रिड का बेहतर प्रबंधन किया बल्कि वितरण क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधारों को आगे बढ़ाया जो कई वर्ष से कर्ज में फंसा पड़ा था।

इसके अलावा सिंह ने सौर और पवन ऊर्जा समेत नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ाने को लेकर भी काफी काम किये।

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री के कार्यकाल के दौरान, सौर ऊर्जा शुल्क 1.99 रुपये प्रति यूनिट के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। इसी तरह पवन ऊर्जा शुल्क भी देश में परियोजनाओं की नीलामी में 3 रुपये प्रति यूनिट से नीचे आ गया है।

सिंह वर्ष 2014 और 2019 में लोकसभा चुनावों में बिहार के आरा से निर्वाचित हुए। उन्हें सितंबर, 2017 में विद्युत राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गयी।

17वीं लोकसभा के लिये फिर से चुने जाने के बाद उन्हें इन्हीं दोनों मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली। इसके अलावा, उन्हें कौशल विकास और उद्यमिता राज्यमंत्री की भी जिम्मेदारी दी गयी।

मंत्री बनने से पहले सिंह कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे।

सिंह ने अपने कैरिअर की शुरुआत भारतीय पुलिस सेवा से 1974 में की और 1975 में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने।

वह 1981 से 1983 तक पूर्वी चंपारण के जिला मजिस्ट्रेट और 1983 से 1985 तक पटना के जिला मजिस्ट्रेट भी रहे। उन्होंने 1991 से 1996 के बीच रक्षा मंत्रालय के निदेशक और संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्य किया।

वह 1997 से 1999 तक बिहार सरकार के गृह सचिव भी रहे। वह 2000 से 2005 के दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव रहे।

सिंह 2006 से 2009 तक बिहार सरकार में सड़क निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव रहे। वह 2009 से 2011 तक केंद्रीय रक्षा उत्पादन सचिव भी थे। उन्होंने 2011 से जून 2013 तक केंद्रीय गृह सचिव का पद भी संभाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान