लाइव न्यूज़ :

राइट्स लि. का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: August 12, 2021 20:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र की राइट्स लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में करीब 20 प्रतिशत बढ़कर 77.86 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से व्यय कम होने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

राइट्स लि. ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में उसे 64.99 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी की कुल आय जून 2021 को समाप्त तिमाही में मामूली घटकर 377.26 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में 379.04 करोड़ रुपये थी।

राइट्स लि. का कुल व्यय आलोच्य तिमाही में 271.66 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2020-21 की जून तिमाही में 289.78 करोड़ रुपये था।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 2021-22 के लिये प्रति शेयर 2 रुपये के अंतरिम लाभांश की सिफारिश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट