लाइव न्यूज़ :

सेमीकंडक्टर की कमी के चलते जनवरी में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री चार प्रतिशत घटी: फाडा

By भाषा | Updated: February 9, 2021 15:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी ऑटोमोबाइल डीलरों के संगठन फाडा ने मंगलवार को कहा कि सेमीकंडक्टर की कमी के चलते जनवरी 2021 में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 4.46 प्रतिशत घटकर 2,81,666 इकाई रह गई।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अनुसार इससे पिछले साल जनवरी 2020 में 2,94,817 इकाइयों की बिक्री हुई थी।

फाडा 1,480 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में 1,273 से वाहन पंजीकरण के आंकड़े जमा करती है।

फाडा के मुताबिक समीक्षाधीन अवधि में दोपहिया वाहनों की बिक्री 8.78 प्रतिशत घटकर 11,63,322 इकाई रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 12,75,308 इकाई थी।

इस दौरान वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 24.99 प्रतिशत घटकर 55,835 इकाई रह गई, जो इससे एक साल पहले 74,439 इकाई थी।

इसी तरह तिपहिया वाहनों की बिक्री पिछले महीने 51.31 प्रतिशत घटकर 31,059 इकाई रही। हालांकि, ट्रैक्टर की बिक्री में 11.14 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

बिक्री के आंकड़ों पर टिप्पणी करते हुए फाडा के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने कहा कि साफ है कि ऑटो उद्योग को लॉकडाउन के बाद मांग का अंदाज लगाने में गलती हुई और इस कारण सेमीकंडक्टर की कमी का सामना करना पड़ रहा है तथा इस कारण सभी श्रेणी के वाहनों की आपूर्ति में कमी आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार