लाइव न्यूज़ :

कृषि श्रमिकों, ग्रामीण कामगारों के लिये खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर महीने में मामूली बढ़ी

By भाषा | Updated: November 20, 2020 16:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर अरहर दाल, सब्जी जैसे खाने के सामान के दामों में तेजी से कृषि कामगारों और ग्रामीण श्रमिकों के लिये खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर महीने में मामूली बढ़कर क्रमश: 6.59 प्रतिशत और 6.45 प्रतिशत पहुंच गयी। इस साल यह पहला मौका है जबकि कीमतों में वृद्धि हुई है।

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-कृषि श्रमिक (सीपीआई-एएल) पर आधारित कृषक कामगारों की खुदरा मुद्रास्फीति इस साल सितंबर महीने में 6.25 प्रतिशत और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-ग्रामीण श्रमिक (सीपीआइ-आरएल) संबंधी खुदरा महंगाई दर 6.10 प्रतिशत थी।

सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल के खाद्य सूचकांकों पर आधारित मुद्रास्फीति अक्टूबर 2020 में क्रमश: 7.96 प्रतिशत और 7.92 प्रतिशत रही। इसी साल सितंबर में यह क्रमश: 7.65 प्रतिशत और 7.61 प्रतिशत थी।

सीपीआई-एएल के सूचकांक में वृद्धि राज्य-दर-राज्य अलग-अलग है। कृषि श्रमिकों के मामले में 20 राज्यों में इसमें एक से 24 अंक की वृद्धि हुई।

तमिलनाडु में यह सूचकांक 1,242 अंक के साथ सबसे ऊपर रहा जबकि हिमाचल प्रदेश 830 अंक के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा।

ग्रामीण श्रमिकों से संबंधित सीपीआई-आरएल में 20 राज्यों में एक से 24 अंक की वृद्धि हुई। तमिलनाडु 1,226 अंक के साथ सबसे ऊपर रहा जबकि हिमाचल प्रदेश 877 अंक के साथ सूची में सबसे नीचे रहा।

राज्यों में कृषि श्रमिकों और ग्रामीण श्रमिकों के लिये उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या में सर्वाधिक वृद्धि पश्चिम बंगाल (24 अंक) में देखी गयी। मुख्य रूप से चावल, दाल, सरसों तेल, दूध, प्याज, हरी मिर्च, बस किराया, सब्जी और फल आदि के दाम में बढ़ने से सूचकांक में बढ़ोतरी हुई।

श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल में वृद्धि का ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

श्रम ब्यूरो के महानिदेशक डी एस नेगी ने कहा, ‘‘सीपीआईएल-एल और आरएल आधारित मुद्रास्फीति में 2020 में पहली बार मामूली वृद्धि हुई है। इसका मुख्य कारण अरहर दाल, सरसों तेल, प्याज और सब्जी आदि के दाम में तेजी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट