लाइव न्यूज़ :

खुदरा मुद्रास्फीति 2021-22 में औसतन 5 प्रतिशत रहने का अनुमान: बोफा

By भाषा | Updated: July 2, 2021 23:01 IST

Open in App

मुंबई, दो जुलाई ब्रोकरेज कंपनी बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज ने चालू वित्त वर्ष में खुदरा मुद्रास्फीति 5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है, जो अन्य अनुमानों के मुकाबले अपेक्षाकृत कम है। हालांकि, यह इससे पूर्व में जताये गये 4.7 प्रतिशत के अनुमान से अधिक है।

ब्रोकरेज कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भविष्य में क्या स्थिति रहती है, उस लिहाज से जून का आंकड़ा महत्वपूर्ण होगा क्योंकि मई में ही यह काफी ऊंची 6.3 प्रतिशत रही।

रिपोर्ट में मार्च 2022 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के लिये मुद्रास्फीति औसतन 5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है जो पूर्व के अनुमान से 0.3 प्रतिशत अधिक है।

बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज के अर्थशास्त्रियों के अनुसार, ‘‘हालांकि जून का आंकड़ा महत्वपूर्ण है। लेकिन बाद के समय में हम उन कारकों को लेकर स्थिति संतोषजनक पाते हैं, जो उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति को प्रभावित करते हैं। हालांकि कुछ जोखिम भी है। खासकर जल्दी खराब होने वाले वाले सामान की महंगाई दर और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम में तेजी।’’

जून की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई दर का आंकड़ा 12 जुलाई को जारी होगा, एजेंसी को इसके 5.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह मई में 6.3 प्रतिशत से कहीं कम है। हालांकि, बाजार 6 प्रतिशत से अधिक मुद्रास्फीति की संभावना जता रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?