लाइव न्यूज़ :

बैंकों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए रिजर्व बैंक कर रहा संस्थागत व्यवस्था को मजबूत: वित्त मंत्री

By भाषा | Updated: March 16, 2021 17:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद को बताया कि रिजर्व बैंक नियामकीय और निगरानी क्षमता मजबूत बनाने के लिये और उपाय कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन उपायों से भविष्य में नियामकीय स्तर पर कोई अप्रिय घटना नहीं होगी।

सीतारमण ने प्रश्नकाल के दौरान राज्यसभा में कहा, ‘‘रिजर्व बैंक का नियामकीय और निगरानी तंत्र मजबूत हो यह सुनिश्चित करने के लिये हम रिजर्व बैंक के साथ काम करते रहे हैं। मुझे रिजर्व बैंक के गवर्नर ने आश्वासन दिया कि आंतरित तौर पर एक संस्थागत प्रणाली को और मजबूत बनाया जा रहा है।’’

सीतारमण शिरोमणि अकाली दल के सदस्य नरेश गुजराल के सवाल का जवाब दे रही थी। गुजराल ने जानना चाहा कि हाल में बैंकों में धोखाधड़ी को मामलों को देखते हुये क्या सरकार नियामकीय व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिये और कदम उठाने पर विचार कर रही है ताकि बैंकों को बेहतर बनाया जा सके और खाताधारकों की रक्षा की जा सके।

वित्त मंत्री ने कहा कि रिजर्व बैंक के नियामकीय और निरीक्षण कार्य में लगे अधिकारियों की क्षमता बढ़ायी जा रही है। यह काम खास तरह से तैयार किये गये पाठ्यक्रम के जरिये किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि इससे आगे इस तरह के मामले नहीं होंगे और चीजों में सुधार आयेगा।’’

बैंक गारंटी में कमी के बारे में मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर रिजर्व बैंक मंत्रालय के साथ संपर्क में हैं और इस पर गौर किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक