लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिये बेहतर तरलता प्रबंधन सुविधाएं मंजूर की

By भाषा | Updated: December 4, 2020 15:38 IST

Open in App

मुंबई, चार दिसंबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के लिये शुक्रवार को बेहतर प्रबंध की तरलता सुविधाओं की मंजूरी दी।

इसके तहत क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भी अब तरलता समायोजन सुविधा (एलएएफ), सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ) और कॉल/नोटिस मनी मार्केट का लाभ उठा सकेंगे। अभी तक इन बैंकों के पास रिजर्व बैंक की तरलता सुविधाओं अथवा कॉल/नोटिस मनी मार्केट तक पहुंचने की अनुमति नहीं थी।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘मनी मार्केट में बढ़ती भागीदारी को देखते हुए तथा बेहतर तरलता प्रबंधन को सुविधाजनक बनाने के लिये आरआरबी को अब आरबीआई के एलएएफ और एमएसएफ सुविधाओं व कॉल/मनी मार्केट सुविधा का लाभ उठाने की मंजूरी दी जाती है।’’

रिजर्व बैंक ने रेपो दर को चार प्रतिशत पर तथा मौद्रिक रुख को नरम बनाये रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार