लाइव न्यूज़ :

रेमडेसिविर की उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 1.19 करोड़ शीशी मासिक तक पहुंची: सरकार

By भाषा | Updated: May 17, 2021 23:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवा रेमडेसिविर की उत्पादन क्षमता को 38 लाख शीशी प्रति माह से बढ़ाकर अब 1.19 करोड़ शीशी प्रतिमाह तक पहुंचा दिया गया है। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रेमडेसिविर का भारत में उत्पादन सात दवा कंपनियों द्वारा किया जाता है। ये कंपनियां गिलीड लाइफ साइंसिज से स्वैच्छिक लाइसेंस के तहत उत्पादन कर रही हैं। इन कंपनियों में सिप्ला, डा रेड्डीज, हेटेरो, जुबिलेंट फार्मा, माइलान, सिंजेने और जायडस केडिला शामिल हैं।

मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा कि दवा का घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिये सभी सातों कंपनियों से तुरंत रेमडेसिविर का उत्पादन बढ़ाने को कहा गया। इसमें कहा गया, ‘‘केन्द्र सरकार और विनिर्माता कंपनियों के संयुक्त प्रयासों से लाइसेंस धारी विनिर्माताओं की उत्पादन क्षमता को अप्रत्याशित रूप से 38 लाख शीशी से बढ़ाकर करीब 119 लाख शीशी प्रति माह तक पहुंचा दिया गया।’’

दवा का उत्पादन बढ़ाने के लिये 38 अतिरिक्त स्थलों पर विनिर्माण कार्य शुरू किया गया। इसके साथ ही रेमडेसिविर का उत्पादन करने वाले मंजूरी प्राप्त उत्पादन स्थलों की संख्या 22 से बढ़कर 60 तक पहुंच गई।

बयान के मुताबिक विदेश मंत्रालय की मदद से विनिर्माताओं को जरूरी कच्चे माल और सामानों की विदेशों से आयात की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

मंत्रालय ने कहा कि घरेलू उत्पादन बढ़ाकर और आयात के जरिये दवा की उपलब्धता बढ़ाने का काम किया जा रहा है। दूसरी तरफ 11 अप्रैल 2021 से रेमडेसिविर के निर्यात को प्रतिबंधित किया गया है। वहीं 20 अप्रैल 2021 से रेमडेसिविर के इंजेक्शन, रेमडेसिविर की उत्पादन सामग्री, बेटा साइक्लोडेक्सट्रिन के आयात पर सीमा शुल्क से छूट दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार