लाइव न्यूज़ :

रेलिगेयर फिनवेस्ट 100 करोड़ रुपये एनसीडी भुगतान करने में असमर्थ

By भाषा | Updated: April 14, 2021 21:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल रेलिगेयर एंटरप्राइजेज ने बुधवार के कहा कि उसकी इकाई रेलिगेयर फिनवेस्ट लि. (आरएफएल) वित्तीय समस्याओं के कारण गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के 100 करोड़ रुपये के भुगतान करने में असमर्थ है। इस महीने परिपक्व हो रहे बांड के एवज में उसे यह राशि अंशधारक एक्सिस बैंक को देनी थी।

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के अनुसार उसकी इकाई पूर्व प्रवर्तकों और अधिकारियों के कोष के गबन के कारण वित्तीय समस्या से जूझ रही है।

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) रेलिगेयर फिनवेस्ट लि. (आरएफएल) ने एक्सिस बैंक से सितंबर 2015 में 100 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। उसके लिये उसने निजी नियोजन आधार पर गैर-परिर्वतनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी किया था।

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि बांड पर ब्याज 10.68 प्रतिशत सालाना था। और वह 30 अप्रैल, 2021 को परिपक्व हो रहा है।

उसने कहा कि पूर्व प्रवर्तकों और उनके सहयोगियों द्वारा कोष की हेरा-फेरी और गबन के कारण आरफएएल को भारतीय रिजर्व बैंक ने 18 जनवरी, 2018 से सुधारात्मक कार्य योजना के अंतर्गत रखा है।

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के अनुसार कंपनी मुख्य रूप से पूर्व प्रवर्तक शिविन्दर सिंह और उनके भाई मालविन्दर सिंह के कथित रूप से कोष के गबन के कारण वित्तीय संकट में है।

कंपनी ने कहा, ‘‘इसके परिणामस्वरूप आरएफएल संपत्ति-देनदारी के बीच बड़ा अंतर का सामना कर रही है। कंपनी अपने कारोबार को पटरी पर लाने और संपत्ति-देनदारी में तालमेल के लिये अपने कर्जदाताओं को संशोधित ऋण समाधान योजना देने की प्रक्रिया में है।’’

कंपनी के अनुसार, ‘‘इन तथ्यों के आधार पर आरएफएल के लिये एनसीडी को लेकर पात्र अंशधारक को परिवक्वता तिथि 30 अप्रैल, 2021 को किस्त/ब्याज भुगतान और मूल राशि लौटाना मुश्किल जान पड़ता है।’’

डिबेंचर धारक (एक्सिस बैंक) और डिबेंचर ट्रस्टी (एक्सिस ट्रस्टी सर्विस लि.) को चूक के बारे में 13 अप्रैल, 2021 को सूचना दे दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार