लाइव न्यूज़ :

रिलायंस, ताजीज अबू धाबी में पेट्रोरसायन इकाई में दो अरब डॉलर का निवेश करेंगी

By भाषा | Updated: December 7, 2021 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पेट्रोरसायन उत्पादन संयंत्र लगाने के लिए अबू धाबी केमिकल्स डेरिवेटिव्स कंपनी आरएससी लिमिटेड (ताजीज) के साथ भागीदारी की है। इस भागीदारी के तहत दोनों कंपनियां दो अरब डॉलर का निवेश करेंगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज हाल में गठित ताजीज से जुड़ेगी। अबू धाबी के पश्चिमी क्षेत्र रूवाइस में संयंत्र लगाने को लेकर ताजीज का गठन किया गया है। यह अबू धाबी राष्ट्रीय तेल कंपनी (एडीएनओसी) और सार्वजनिक क्षेत्र की होल्डिंग कंपनी एडीक्यू का संयुक्त उद्यम है।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘ताजीज और आरआईएल ने ताजीज रूवाइस में ताजीज इंडस्ट्रियल केमिकल्स जोन में वैश्विक स्तर की रसायनिक उत्पादन भागीदारी को लेकर ताजीज ईडीसी एंड पीवीसी शुरू करने पर सहमति जतायी है।’’

नया संयुक्त उद्यम दो अरब अमेरिकी डालर से अधिक के निवेश के साथ एक क्लोर-अलकली, एथिलीन डाइक्लोराइड (ईडीसी) और पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी) उत्पादन सुविधा का निर्माण और संचालन करेगा।

ताजीज इंडस्ट्रियल केमिकल जोन परियोजनाएं 2025 में लक्षित परियोजना के साथ फिलहाल डिजाइन के स्तर पर हैं।

बयान के अनुसार, ‘‘संयुक्त अरब अमीरात में इन रसायनों का पहली बार उत्पादन किया जाएगा। यह परियोजना वैश्विक स्तर पर इन रसायनों की बढ़ती मांग को पूरा करने के साथ-साथ आयात को भी कम करेगी।’’

ताजीज इंडस्ट्रियल केमिकल्स जोन अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएनओसी) और एडीक्यू का संयुक्त उद्यम है।

बयान के अनुसार, यह परियोजना एडीएनओसी और रिलायंस की दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी पर आधारित है। यह इस क्षेत्र में रिलायंस का यह पहला निवेश है।

संयुक्त उद्यम समझौते पर ताजीज के कार्यवाहक मुख्य कार्यपालक अधिकारी खलीफा अल महेरी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष (रणनीति एवं व्यापार विकास) कमल नानावती ने हस्ताक्षर किए।

इस मौके पर संयुक्त अरब अमीरात के उद्योग मंत्री और एडीएनओसी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुल्तान अहमद अल जाबेर तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी मौजूद थे।

इस अवसर पर अंबानी ने कहा, ‘‘रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और ताजीज के बीच यह संयुक्त उद्यम भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच लंबे समय से चले आ रहे महत्वपूर्ण संबंधों को और प्रगाढ़ करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत की वृद्धि को गति देने के लिये पीवीसी की आवश्यकता और संयुक्त अरब अमीरात में प्रचुर मात्रा में कच्चे माल की उपलब्धता दोनों कंपनियों के लिए फायदेमंद वाली भागीदारी है...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर