लाइव न्यूज़ :

रिलायंस जियो का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 45 प्रतिशत बढ़कर 3,651 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: July 23, 2021 23:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जुलाई रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफार्म्स का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही अप्रैल-जून में 45 प्रतिशत उछलकर 3,651 करोड़ रुपये रहा। ग्राहक संख्या और डेटा उपयोग में तीव्र वृद्धि से लाभ बढ़ा है।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उसकी परिचालन आय जून 2021 को समाप्त तिमाही में 9.8 प्रतिशत बढ़कर 18,952 करोड़ रुपये रही। कंपनी की विज्ञप्ति में कहा गया है कि आलोच्य तिमाही में उसकी सेवाओं का मूल्य 22,267 करोड़ रुपये रहा जो सालाना आधार पर 9.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

जियो ने कहा कि वह चुनौतियों के बावजूद मांग परिदृश्य को लेकर आशावादी है। कंपनी ने उम्मीद जतायी कि वह देश में 5 जी सेवाएं शुरू करने वाली पहली कंपनी होगी।

रिलायंस जियो के रणनीति प्रमुख अंशुमन ठाकुर ने तिमाही परिणाम के बाद कहा, ‘‘कोविड से जुड़ी बाधाओं के कारण कारोबार के लिए यह एक कठिन तिमाही थी ...विशेष रूप से अप्रैल और मई दोनों महीनों में स्थिति अच्छी नहीं थी और अब भी पुनरूद्धार शुरू होने वाली है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि चीजें बेहतर होती रहेंगी ... हालांकि, हम समग्र मांग परिदृश्य और उस मांग को पूरा करने की हमारी क्षमता को लेकर बहुत आशावादी हैं।

रिलायंस प्लेटफार्म्स में शामिल दूरसंचार इकाई रिलायंस जियो इन्फोकॉम का शुद्ध लाभ जून 2021 तिमाही में 3,501 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,502 करोड़ रुपये था।

जियो के कुल ग्राहकों की संख्या जून तिमाही के अंत में 44 करोड़ से अधिक रही जबकि औसत आय 138.4 रुपये महीना रही। उसे आलोच्य तिमाही में शुद्ध रूप से 4.23 नये ग्राहक जाड़े।

कुल डेटा ट्रैफिक (इंटरनेट उपयोग) जून 2021 तिमाही में 38.5 प्रतिशत बढ़कर 20.3 अरब जीबी रहा। जबकि फोन पर बातचीत यानी वॉयस ट्रैफिक के मामले में 19.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव