लाइव न्यूज़ :

रिलायंस जियो ने प्री-पेड सेवाओं की दरें 21 प्रतिशत तक बढ़ाईं

By भाषा | Updated: November 28, 2021 20:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर देश की सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता रिलायंस जियो ने एक दिसंबर से अपनी प्री-पेड सेवाओं की शुल्क दरों में 21 प्रतिशत तक की वृद्धि करने की रविवार को घोषणा की।

कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि शुल्क-वृद्धि का यह फैसला जियोफोन प्लान, अनलिमिड प्लान और डेटा एड-ऑन पर लागू होगा। इन पर शुल्क वृद्धि 19.6 प्रतिशत से लेकर 21.3 प्रतिशत तक की गई है।

जियो के पहले भारती एयरटेल और वोडाफोन इंडिया भी मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ा चुकी हैं। उन्होंने अपने प्री-पेड उपभोक्ताओं के लिए शुल्क दरें 25 प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है।

जियो ने अपने बयान में कहा, "एक टिकाऊ दूरसंचार उद्योग की मजबूती की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप जियो अपनी नई अनलिमिटेड योजनाओं की दरें बढ़ाने की घोषणा करती है। ये योजनाएं उद्योग में सबसे अच्छा मूल्य देंगी।"

इस बयान के मुताबिक, कंपनी निम्नतम दरों पर सबसे गुणवत्ता वाली सेवा देने के वादे के अनुरूप जियो उपभोक्ताओं को लाभान्वित करना जारी रखेगी।

जियो की अनलिमिटेड योजनाओं की नई शुल्क दरें एक दिसंबर से प्रभावी होंगी। जियो के मौजूदा टचप्वाइंट और चैनलों के माध्यम से इन्हें सक्रिय किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव