एमजे क्षेत्र से उत्पादन अक्टूबर-दिसंबर, 2022 में शुरू करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

By भाषा | Updated: July 25, 2021 14:38 IST2021-07-25T14:38:05+5:302021-07-25T14:38:05+5:30

Reliance Industries to start production from MJ field in October-December 2022 | एमजे क्षेत्र से उत्पादन अक्टूबर-दिसंबर, 2022 में शुरू करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

एमजे क्षेत्र से उत्पादन अक्टूबर-दिसंबर, 2022 में शुरू करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

नयी दिल्ली, 25 जुलाई रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) एमजे क्षेत्र से प्राकृतिक गैस का उत्पादन 2022 की अंतिम तिमाही में शुरू करेगी जिससे कुल उत्पादन में करीब दो-तिहाई की बढ़ोतरी होगी। कंपनी पूर्वी अपतटीय केजी-डी6 ब्लॉक में खोजों का विकास कर रही है। एमजे क्षेत्र इसमें से तीसरी और अंतिम खोज है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा के दौरान निवेशकों के लिए प्रस्तुतीकरण में कहा कि उसने पहला अपतटीय स्थापन अभियान पूरा कर लिया है। दूसरे की शुरुआत इस साल नवंबर से पूरी होगी।

कंपनी ने कहा, ‘‘ड्रिलिंग और कुओं का काम पूरा होने के करीब है। पहली गैस वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही से मिलने से की उम्मीद है।’’ वित्त वर्ष 2022-23 की शुरुआत अप्रैल, 2022 से होगी। तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर, 2022 पड़ेगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसकी भागीदार बीपी केजी-डी6 ब्लॉक की सबसे गहरी गैस खोज को उत्पादन में लाने के लिए बंगाल की खाड़ी में ऊंचे समुद्र में तैरती उत्पादन प्रणाली का इस्तेमाल करना चाहती हैं।

एमजे-1 गैस क्षेत्र धीरूभाई-1 और 3 (डी 1 और डी 3) क्षेत्रों के सीधे नीचे 2,000 मीटर में स्थित है। ये केजी-डी6 ब्लॉक के पहले और सबसे बड़े क्षेत्र हैं। एमजे-1 में कम से कम 988 अरब घन फुट के संसाधन होने का अनुमान है। इन क्षेत्र में तेल का भी भंडार है। इसकी निकासी तैरती प्रणाली- एफपीएसओ के जरिये होगी।

कंपनी ने प्रस्तुतीकरण में कहा कि एफपीएसओ तथा समुद्र के अंदर की उत्पादन प्रणाली का कार्य प्रगति पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Reliance Industries to start production from MJ field in October-December 2022

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे