रिलायंस इंडस्ट्रीज का बिल गेट्स की कंपनी ब्रेकथ्रू एनर्जी वेचर्स में 5 करोड़ डॉलर का निवेश

By भाषा | Published: November 13, 2020 09:12 PM2020-11-13T21:12:01+5:302020-11-13T21:12:01+5:30

Reliance Industries invests $ 50 million in Bill Gates' breakthrough energy waiters | रिलायंस इंडस्ट्रीज का बिल गेट्स की कंपनी ब्रेकथ्रू एनर्जी वेचर्स में 5 करोड़ डॉलर का निवेश

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बिल गेट्स की कंपनी ब्रेकथ्रू एनर्जी वेचर्स में 5 करोड़ डॉलर का निवेश

नयी दिल्ली, 13 नवंबर रिलायंस इंडस्ट्रीज, माइक्रोसाफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिये गठित कंपनी ब्रेकथ्रू एनर्जी वेंचर्स में 5 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि यह निवेश अगले 8 से 10 साल में किस्तों में किया जाएगा।

कंपनी ने कहा कि उसने ब्रेकथ्रू एनर्जी वेंचर्स में 5 करोड़ डॉलर तक के निवेश को लेकर पक्का समझौता किया है। यह सीमित भागीदारी वाली हाल में गठित अमेरिका की कंपनी है।

ब्रेकथ्रू एनर्जी ऊर्जा और कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण खोज वाली प्रौद्योगिकी के जरिये जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का समाधान निकालने का प्रयास कर रही है। कंपनी जुटाये गये कोष का उपयोग स्वच्छ ऊर्जा समाधान में नवप्रवर्तन को बढ़ावा देने में करेगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बयान में कहा, ‘‘उक्त निवेश चरणबद्ध तरीके से अगले 8 से 10 साल में किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Reliance Industries invests $ 50 million in Bill Gates' breakthrough energy waiters

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे