लाइव न्यूज़ :

रिलायंस समूह की फर्म ने स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर में 4.91 करोड़ शेयरों के अधिग्रहण की पेशकश की

By भाषा | Updated: October 27, 2021 12:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर रिलायंस समूह की फर्म रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर ने स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर के 4.91 करोड़ शेयरों के अधिग्रहण के लिए प्रति शेयर 375 रुपये या कुल 1,840 करोड़ रुपये से अधिक की पेशकश की है।

स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर ने शेयर बाजार को बताया कि 4.91 करोड़ शेयर 25.9 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी या कंपनी में संपूर्ण सार्वजनिक हिस्सेदारी के बराबर है।

खुली पेशकश के मसौदा पत्र के मुताबिक इस पेशकश में रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड (आरएनईएसएल) के अलावा रिलायंस ग्रुप की दूसरी कंपनियां रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और रिलायंस वेंचर्स लिमिटेड भी शामिल हैं।

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड ने ‘‘एक रुपये के अंकित मूल्य वाले 4,91,37,420 पूरी तरह से चुकता इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण के लिए खुली पेशकश का मसौदा पत्र जारी किया है, जो कंपनी के संपूर्ण सार्वजनिक शेयरधारिता के बराबर है और स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिटेड की मतदान पूंजी का 25.90 प्रतिशत है।’’

रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड द्वारा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और रिलायंस वेंचर्स लिमिटेड के साथ मिलकर सार्वजनिक शेयरधारकों से शेयरों का अधिग्रहण किया जाएगा।

आरएनईएसएल, आरआईएल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार