लाइव न्यूज़ :

रिलायंस, बीपी की केजी-डी6 के नए स्रोत की गैस की सरकारी दर हो सकती 4.06 डॉलर तक

By भाषा | Updated: December 20, 2020 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर रिलायंस और उसके भागीदार बीपी को अपतटीय केजी-डी6 फील्ड में नए स्रोत से से प्राप्त हो रही गैस के लिये सरकार द्वारा निर्धारित 4.06 डॉलर प्रति यूनिट का ही भाव मिलेगा। हालांकि दोनों को खुले बाजार में इससे ऊंचे भाव के ग्राहक मिल सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

रिलायंस-बीपी ने नवंबर 2019 में केजी-डी6 की आर-श्रृंखला फील्ड से शुरूआती गैस की नीलामी की थी। इसके लिये ब्रेंट क्रूड तेल को तुलनाआधार बनाया गया।

आर-श्रृंखला के खरीदारों से जुड़े दो सूत्रों ने कहा कि इसके तहत अगर ब्रेंट क्रूड तेल 50 से 51 डॉलर बैरल के मौजूदा स्तर पर रहता है, कीमत 4.2 से 4.4 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (यूनिट) होगी।

हालांकि परिचालकों को कीमत निधारण के मामले में आजादी मिली हुई है, लेकिन वे सरकार द्वारा हर छह महीने पर निर्धारित सीमा से अधिक दर पर गैस नहीं बेच सकते। छह महीने 31 मार्च, 2021 तक के लिये सीमा 4.06 डॉलर प्रति यूनिट है। ऐसे में रिलायंस-बीपी को चालू वित्त वर्ष की बची हुई अवधि के लिये वही भाव मिलेगा।

एस्सार स्टील, अडाणी ग्रुप और सार्वजनिक क्षेत्र की गेल ने नवंबर 2019 में आर-श्रृंखला से उत्पादित शुरूआती 50 लाख घन मीटर प्रतिदिन गैस के लिये ‘डेटेड’ ब्रेंट के दिनांकित भाव के 8.5 से 8.6 प्रतिशत के बीच की बोली लगायी। इन कंपनियों ने क्षेत्र से शुरू में 50 लाख टन उत्पादन की योजना में से ज्यादातर हिस्सा खरीद लिया है।

इस बारे में रिलायंस और बीपी को ई-मेल भेजकर टिप्पणियां मांगी गयी, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

नवंबर 2019 में नीलामी में जो भाव सामने आया, वह ब्रेट कीमत दायरा का निचला स्तर था। साथ ही यह कीमत वही है जो रिलायंस को धीरूभाई-1 और 3 और एमए फील्डों से उत्पादित गैस के लिये शुरूआती पांच साल के लिये मिली थी। अब इन फील्डों से उत्पाद कुछ महीने पहले रूक गया।

रिलायंस को मार्च 2014 से अप्रैल 2019 के दौरान डी1 और डी3 तथा एमए फील्ड से उत्पादित गैस के लिये 4.205 प्रति यूनिट की दर मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट