लाइव न्यूज़ :

रिलायंस, बीपी ने केजी-डी6 ब्लॉक में गहरे पानी में दूसरे गैस क्षेत्र से उत्पादन शुरू किया

By भाषा | Updated: April 26, 2021 11:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी ब्रिटेन स्थित साझेदार बीपी पीएलसी ने सोमवार को कहा कि केजी-डी6 ब्लॉक में उनके द्वारा गहरे पानी में की गई नई खोज में दूसरे गैस क्षेत्र से उत्पादन शुरू हो गया है।

दोनों कंपनियों ने संयुक्त बयान में कहा कि आर क्लस्टर में पिछले साल दिसंबर में उत्पादन चालू हो गया था और अब सैटेलाइट क्लस्टर में उत्पादन शुरू हो गया है।

रिलायंस और बीपी ने केजी-डी6 ब्लॉक में हाल में दो गहरे पानी वाले गैस क्षेत्रों की खोज की है, जिन्हें सैटेलाइट क्लस्टर और एमजे क्लस्टर कहा जाता है।

बयान में कहा गया, ‘‘कोविड-19 की चुनौतियों के बावजूद सैटेलाइट क्लस्टर क्षेत्र से उत्पादन तय समय से दो महीने पहले शुरू हो गया है।’’

रिलायंस-बीपी केजी-डी6 में तीन गहरे पानी वाले गैस क्षेत्र का विकास कर रहे हैं, जिनके नाम आर क्लस्टर, सैटेलाइट क्लस्टर और एमजे हैं। इन तीनों क्षेत्रों की प्राकृतिक गैस की कुल क्षमता 2023 तक 30 मिलियन मानक घन मीटर प्रतिदिन है, जिससे भारत की 15 प्रतिशत गैस की मांग पूरी हो सकती है।

इन गैस क्षेत्र में रिलायंस के पास 66.67 प्रतिशत हिस्सेदारी और बीपी के पास 33.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर