लाइव न्यूज़ :

रिलायंस, सहयोगियों ने केजी-डी6 की तीन चौथाई गैस खरीदी

By भाषा | Updated: May 10, 2021 16:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी सहयोगियों ने फर्म के पूर्वी अपतटीय केजी-डी6 ब्लॉक में खोजी गई गैस की तीन चौथाई से अधिक मात्रा खरीद ली है, जिसकी सरकार द्वारा तय कीमत, आयातित दर के मुकाबले आधे से भी कम है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

रिलायंस और उसकी साझेदार ब्रिटेन की बीपी पीएलसी ने पिछले सप्ताह केजी-डी6 ब्लॉक में नई खोजों से निकलने वाली गैस की 55 लाख घन मीटर गैस प्रतिदिन आपूर्ति करने की की नीलामी आयोजित की थी।

मामले की सीधी जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों ने कहा कि नीलामी में रिलायंस के तेल से रसायन (ओ2सी) का कारोबार करने वाली इकाई ने 3.2 घन मीटर गैस उठाई। उन्होंने यह भी बताया कि गैस क्रय एवं और विपणन के लिए रिलायंस और बीपी की ओर से मिल कर स्थापित संयुक्त उद्यम इंडिया गैस सॉल्युशंस (आईजीएस) ने दैनिक दस लाख घनमीटर गैस के लिए बोली लगायी ।

गैस की शेष मात्रा अडाणी गैस (01.5घन मीटर/दैनिक), आईआरएम एनर्जी (1.0 लाख घन मीटर), गेल (30,000 घन मीटर प्रतिदिन) और टोरेंट गैस (20,000 घन मीटर प्रतिदिन) ने उठाई।

सूत्रों ने कहा कि ई-नीलामी में उभरी कीमत जेकेएम (जापान-कोरिया मार्कर) एलएनजी की कीमत के मुकाबले 0.06 डॉलर कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना