ई-श्रम पोर्टल पर अबतक एक करोड़ से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण

By भाषा | Published: September 19, 2021 08:00 PM2021-09-19T20:00:49+5:302021-09-19T20:00:49+5:30

Registration of more than one crore workers on e-shram portal so far | ई-श्रम पोर्टल पर अबतक एक करोड़ से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण

ई-श्रम पोर्टल पर अबतक एक करोड़ से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण

नयी दिल्ली 19 सितंबर श्रम मंत्रालय ने रविवार को कहा कि असंगठित श्रमिकों के लिए बनाये गए ई-श्रम पोर्टल पर अबतक एक करोड़ से अधिक श्रमिक अपना पंजीकरण करा चुके है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर अबतक एक करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण हो चुका है और यह असंगठित श्रमिकों से जुड़ा देश का पहला राष्ट्रीय डेटाबेस है।

ई-श्रम पोर्टल पर प्रवासी कामगारों के पंजीकरण की सुविधा के लिए अभियान 26 अगस्त, 2021 को शुरू किया गया था जिसके बाद से बड़ी संख्या में श्रमिकों ने इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया गया है।

बयान के अनुसार पोर्टल के शुरू किये जाने के 24 दिनों में एक करोड़ श्रमिकों ने इस पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।

विभिन्न क्षेत्रों के असंगठित श्रमिकों का व्यापक डेटाबेस तैयार करने की दिशा में उठाया गया यह पहला कदम है। इसमें निर्माण, परिधान विनिर्माण, मछली पकड़ना, फुटकर विक्रेय, घरेलू काम, कृषि और संबद्ध वर्ग, परिवहन क्षेत्र आदि के असंगठित श्रमिक शामिल हैं।

आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 के अनुसार, देश में अनुमानित रूप से 38 करोड़ असंगठित श्रमिक हैं, जिन्हें इस पोर्टल पर पंजीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Registration of more than one crore workers on e-shram portal so far

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे