लाइव न्यूज़ :

Paytm पेमेंट बैंक पर लगे बैन को लेकर आरबीआई गर्वनर ने कहा, 'लिए गए निर्णय पर कोई रिव्यू नहीं'

By आकाश चौरसिया | Updated: February 12, 2024 17:59 IST

31 जनवरी, 2024 को आरबीआई ने आदेश देते हुए कहा था कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सभी गतिविधियों पर रोक लगा दिया था। इस आदेश में जमा करना और पैसे निकालना भी शामिल था। इसके साथ ही पेमेंट बैंक के डिजिटल वॉलेट को लेकर भी आरबीआई ने किसी भी नए ग्राहकों के प्रवेश पर को बैन कर दिया था।  

Open in App
ठळक मुद्देआरबीआई गर्वनर ने कहा कि अब पेटीएम पेमेंट बैंक को लेकर कोई रिव्यू नहीं होगाआरबीआई ने 31 जनवरी, 2024 को पेटीएम पेमेंट बैंक की गतिविधि पर अपना निर्णय सुनाया थाआरबीआई ने पेमेंट बैंक की सभी गतिविधि पर बैन कर दिया था

Paytm crisis: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा कि वो फिनटेक पेमेंट बैंक को लेकर कोई भी रिव्यू नहीं करने जा रहा है। उनका जवाब ऐसे वक्त में आया है जब चर्चा ये हो रही थी कि पेटीएम संस्थापक विजय शर्मा और आरबीआई के बीच बैठक हुई है और माना जा रहा था कि इसके नतीजों के तहत आरबीआई अपने द्वारा निर्णयों पर रिव्यू कर सकता है। 

31 जनवरी, 2024 को आरबीआई ने आदेश देते हुए कहा था कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सभी गतिविधियों पर रोक लगा दिया था। इस आदेश में जमा करना और पैसे निकालना भी शामिल था। इसके साथ ही पेमेंट बैंक के डिजिटल वॉलेट को लेकर भी आरबीआई ने किसी भी नए ग्राहकों के प्रवेश पर को बैन कर दिया था।  

आरबीआई डिप्टी गर्वनर स्वामीनाथन ने इस पर कहा कि पिछले हफ्ते, आरबीआई ने एमपीसी की बैठक की घोषणाओं के दौरान मामले का अधिक विवरण देने से इनकार करते हुए कहा कि इस तरह की नियामक कार्रवाई हमेशा द्विपक्षीय जुड़ाव के महीनों और कभी-कभी वर्षों से पहले होती है। केंद्रीय बैंक न केवल कमियों को इंगित करता है, बल्कि इसके लिए समय भी देता है। उन्होंने आगे कहा, "एक नियामक के रूप में, उपभोक्ता की सुरक्षा करना हमारा दायित्व है"।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि फिनटेक सिस्टम को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है, सिर्फ एक खास संस्थान को लेकर चिंता है। "हमारा ध्यान हमेशा विनियमित संस्थाओं के साथ द्विपक्षीय रूप से जुड़ने पर होता है और हम उन्हें सुधारात्मक कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करते हैं।" 

टॅग्स :पेटीएमभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?