लाइव न्यूज़ :

कृषि क्षेत्र के सुधार हड़बड़ी में नहीं किए गए: सीतारमण

By भाषा | Updated: December 4, 2020 23:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि नए कृषि कानूनों को हड़बड़ी में नहीं लाया गया। इन्हें हितधारकों के साथ व्यापक चर्चा और काफी विचार विमर्श के बाद लाया गया। इनसे किसानों को फायदा होगा।

गौरतलब है कि किसान नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। सरकार और किसान संगठनों के बीच बातचीत का जारी है।

सीतारमण ने कहा कि कृषि मंत्री (नरेंद्र सिंह तोमर) किसानों के साथ खुले मन से बातचीत कर रह हैं। उम्मीद है कि जल्द कोई समाधान निकल आएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम न्यूनतम समर्थन मूल्य को गंभीरता से लेते हैं और यह हमने वर्ष 2014-2020 के बीच दिखाया है।’’

सीतारमण ने कहा कि कानूनों को लाने से पहले कृषि मंत्रालय ने हितधारकों के साथ बातचीत की प्रक्रिया को अपनाया था और ये चर्चाएं काफी लंबे वक्त तक चलीं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और राज्य स्तर के राजनीतिक दल सभी अलग-अलग समय पर कह चुके हैं कि इन सुधारों का इंतजार लंबे वक्त से था।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘ कई संसदीय समितियों ने भी इस बारे में विचार विमर्श किया है। यह ऐसा कुछ नहीं है जिसे एक झटके में ले आया गया हो। इन पर मंथन होता रहा है।’’

उन्होंने कहा कि यदि कुछ किसानों के बीच इसे लेकर कोई संदेह है तो वह इस बात से खुश हैं कि कृषि मंत्री उनके साथ खुलेमन से बातचीत कर रहे। हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि कुछ हल अवश्य निकाल लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार