लाइव न्यूज़ :

दवाओं, उपकरणों पर कर कम होने से कोविड संक्रमित मरीजों को मिलेगी राहत: उद्योग मंडल

By भाषा | Updated: June 12, 2021 19:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जून उद्योग मंडल पीएचडी सीसीआई ने कोविड19 के इलाज में काम आने वाली कुछ औषधियों, उपकरणों और सामान पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) कम किए जाने का स्वागत किया है और कहा है कि इससे मरीजों का राहत मिलेगी।

उद्योग मंडल ने एक बयान में कहा कि दवाओं, उपकरणों और कोविड की जांच किट पर दरें कम करने का फैसला बहुत ‘सोचसमझ कर किया गया है’। इससे संक्रमित मरीजों को इलाज में बड़ी मदद मिलेगी जिसकी बहुत जरूरत थी। संगठन ने उम्मीद जताई है कि सरकार कोविड महामारी के दुष्प्रभावों को कम करने और भारत को इससे निजात दिलाने के लिए आगे और भी जरूरी सुधारवादी कदम उठाती रहेगी।

उल्लेखनीय है कि जीएसटी परिषद ने शनिवार को कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच इस महामारी के इलाज में काम आने वाली कुछ दवाओं और उपकरणों पर कर की दर में कटौती का फैसला किया है।

हालांकि, कोविड के टीके पर पांच प्रतिशत की कर की दर ही बनी रहेगी।

परिषद के निर्णयों की जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दे दी। सरकार ने कहा है कि टीके पर जीएसटी की पांच प्रतिशत जीएसटी बने रहने से विनिर्माताओं को विनिर्माण में लगने वाले मल पर चुकाए गए कर का लाभ का दवा करने की छूट मिलेगी। चूंकि अधिकांश वैक्सीन केंद्र सरकार मुफ्त दे रही है इस लिए आम लोगों पर कर का बोझ नहीं पड़ेगा।

वित्त मंत्री की अध्यक्षता में परिषद की 44वीं बैठक में कोविड-19 के इलाज में काम आने वाली दवाओं रेमडेसिविर और टोसिलिजुमैब तथा ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर और अन्य उपकरणों पर कर की दर को घटाया गया है। परिषद ने एम्बुलेंस पर जीएसटी को 28 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत करने का भी निर्णय लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव