लाइव न्यूज़ :

रियल्टी उद्योग की दिल्ली के सर्कल रेट को बाजार मूल्य के साथ युक्तिसंगत बनाने की मांग

By भाषा | Updated: October 14, 2021 23:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली 14 अक्टूबर रियल एस्टेट उद्योग ने दिल्ली में कई कॉलोनियों के सर्कल रेट को युक्तिसंगत बनाने और उन्हें बाजार के मौजूदा दरों के साथ बेहतर ढंग से संरेखित करने की मांग की है।

उद्योग ने साथ ही उम्मीद जताई है कि दिसंबर तक संपत्तियों के पंजीकरण के लिए सर्कल रेट में 20 प्रतिशत की कमी की अवधि को बढ़ाने के दिल्ली सरकार के फैसले से दिल्ली में संपत्ति की बिक्री में वृद्धि होगी।

दिल्ली सरकार ने इस वर्ष फरवरी में दिल्ली में आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक संपत्तियों से सर्कल रेट को 30 सितंबर, 2021 तक सभी श्रेणियों की कॉलोनियों और क्षेत्रों में सीधे-सीधे 20 प्रतिशत कम करने की घोषणा की थी। इस अवधि को अब इस वर्ष दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

सीबीआरई के भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया और अफ्रीका में अध्यक्ष एवं सीईओ अंशुमन मैगजीन ने कहा, ‘‘दिसंबर 2021 तक सर्कल रेट में 20 प्रतिशत की छूट को बढ़ाने का दिल्ली सरकार का फैसला शहरी अचल संपत्ति बाजार, विशेष रूप से आवास क्षेत्र के लिए बेहद सकारात्मक है।’’

इंडिया सोथबीज इंटरनेशनल रियल्टी के सीईओ अमित गोयल ने कहा कि इस फैसले से निश्चित रूप से महारानी बाग, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, वसंत विहार आदि जैसे ए श्रेणी के बाजारों में लेनदेन की गति को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘अब हम दिल्ली की कॉलोनियों में सर्कल दरों को युक्तिसंगत बनाने और उन्हें मौजूदा बाजार दरों के साथ बेहतर ढंग से संरेखित करने के लिए विभिन्न श्रेणियों में फेरबदल करने पर चल रही दिल्ली सरकार की कवायद के निष्कर्ष की प्रतीक्षा कर रहे हैं।’’

एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि सर्कल रेट में कटौती का विस्तार स्पष्ट रूप से स्वागत योग्य है, क्योंकि इन समय के दौरान रियल एस्टेट क्षेत्र को कोई राहत दी जाती है।

उन्होंने कहा कि इससे हालांकि दिल्ली में केवल मंहगी संपत्तियों और पुनर्विक्रय बाजारों को लाभ होगा।

इसके अलावा कोलियर्स इंडिया के सलाहकार सेवा निदेशक आशुतोष कश्यप ने कहा कि इस कदम से शहर में संपत्ति के लेन-देन में गति को बनाए रखने में मदद मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार के सर्कल रेट में छूट के फैसले से संपत्तियों के पंजीकरण और स्टांप शुल्क संग्रह दोनों में वृद्धि हुई है। इस साल मध्य सितंबर तक दिल्ली में कुल 1,22,499 संपत्तियों का पंजीकरण किया गया जिससे 1,371 करोड़ रुपये से अधिक का स्टांप शुल्क संग्रह हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?