लाइव न्यूज़ :

‘एक देश एक मानक’ योजना में शामिल होने वाला पहला मानक निकाय बना आरडीएसओ

By भाषा | Updated: June 1, 2021 19:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून लखनऊ स्थित आरडीएसओ केंद्र सरकार की ‘एक देश, एक मानक’ योजना में शामिल होने वाला पहला मानक निकाय बन गया है। अनुसंधान डिजाइन एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) रेलवे के लिए मानक तय करता है।

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने आरडीएसओ को ‘मानक विकास संगठन’ के रूप में मान्यता दी है। बीआईएस इस योजना का क्रियान्वयन कर रहा है।

इस भागीदारी से रेल मंत्रालय की एकमात्र शोध एवं विकास इकाई आरडीएसओ को अपनी मानक निरुपण प्रक्रियाओं को डब्ल्यूटीओ-व्यापार में तकनीकी रुकावट (डब्ल्यूटीओ-टीबीटी) के तहत उल्लेख किये गये अच्छे व्यवहार की संहिता से तालमेल बिठाने में मदद मिलेगी।

यह मान्यता तीन साल के लिए वैध होगी।

मंगलवार को एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ सुनीत शर्मा तथा उपभोक्ता मामलों की सचिव लीना नंदन ने कहा कि बीआईएस के साथ आरएसडीओ की भागीदारी से भविष्य में मानकों को कारोबार सुगमता की दृष्टि से सुसंगत करने में मदद मिलेगी।

‘एक देश, एक मानक’ योजना 2019 में शुरू की गई थी। इस योजना का मकसद देश में मानकीकरण में तालमेल सुनिश्चित करना है जिससे दीर्घावधि में ‘ब्रांड इंडिया’ की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव