लाइव न्यूज़ :

RBI policy review Sensex, Nifty: नया रिकॉर्ड, बाजार में बहार, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, इन्फोसिस और टाटा स्टील को फायदा, जानिए एशियाई बाजार का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2024 17:12 IST

RBI policy review Sensex, Nifty: एनएसई निफ्टी दिन के कारोबार में 498.8 अंक या 2.18 प्रतिशत चढ़कर 23,320.20 अंक पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देRBI policy review Sensex, Nifty: 76,693.36 अंक पर बंद हुआ। RBI policy review Sensex, Nifty: इसका नया रिकॉर्ड है। RBI policy review Sensex, Nifty: उच्चस्तर को छूने से केवल 18.5 अंक दूर है।

RBI policy review Sensex, Nifty: प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को दो प्रतिशत से अधिक चढ़कर रिकॉर्ड उच्चस्तर पर बंद हुए। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के वृद्धि दर के अनुमान को सात प्रतिशत से बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है, जिसके चलते बाजार में यह तेजी देखने को मिली। दिन में कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,720.8 अंक या 2.29 प्रतिशत उछलकर 76,795.31 के नए रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,618.85 अंक या 2.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,693.36 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया रिकॉर्ड है। इसी तरह एनएसई निफ्टी दिन के कारोबार में 498.8 अंक या 2.18 प्रतिशत चढ़कर 23,320.20 अंक पर पहुंच गया।

निफ्टी दिन में कारोबार के दौरान के अपने रिकॉर्ड उच्चस्तर को छूने से केवल 18.5 अंक दूर है। कारोबार के अंत में निफ्टी 468.75 अंक या 2.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,290.15 अंक पर बंद हुआ। इस तरह निफ्टी अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। ब्याज दर के प्रति संवेदनशील बैंक, रियल्टी और वाहन क्षेत्र के अलावा आईटी शेयरों में तेज बढ़त दर्ज की गई।

आरबीआई ने शुक्रवार को अपनी प्रमुख नीतिगत दर रेपो को उम्मीद के मुताबिक अपरिवर्तित रखा। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने अपने बयान में कहा कि मौद्रिक नीति समिति ने लगातार आठवीं नीति बैठक में रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘केंद्र में गठबंधन सरकार के भीतर स्थिरता की उम्मीद के साथ ही आरबीआई के वित्त पर्ष 2024-25 के लिए अपने वृद्धि पूर्वानुमान को संशोधित कर 7.2 प्रतिशत करने से घरेलू बाजार में व्यापक तेजी हुई।’’ सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियां बढ़त के साथ बंद हुईं।

महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, इन्फोसिस और टाटा स्टील में उल्लेखनीय तेजी देखी गई। एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कास्पी बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की घाटे में रहे। यूरोपीय बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।

बृहस्पतिवार को अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत बढ़कर 79.95 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 6,867.72 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?