लाइव न्यूज़ :

आरबीआई ने सीएसबी बैंक को 'एजेंसी बैंक' की सूची में दी जगह

By भाषा | Updated: December 21, 2021 16:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर निजी क्षेत्र के सीएसबी बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने केंद्र एवं राज्य सरकारों के सामान्य बैंकिंग कामकाज संपादित करने के लिए 'एजेंसी बैंक' की सूची में शामिल किया है।

सीएसबी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इस नामांकन के बाद वह केंद्र एवं राज्य सरकारों के सामान्य बैंकिंग कामकाज को कर पाएगा।

बैंक ने कहा, "आरबीआई के एक एजेंसी बैंक के तौर पर सीएसबी बैंक को अब कर संग्रह, पेंशन भुगतान, स्टांप शुल्क संग्रह जैसे कार्यों के लिए केंद्र एवं राज्यों की सरकारों के साथ समझौता करने के लिए अधिकृत हो चुका है।"

इसके अलावा अब सीएसबी बैंक स्रोत पर कर कटौती, वस्तु एवं सेवा कर, स्टांप शुल्क, पंजीकरण, संपत्ति कर, मूल्य-वर्द्धित कर और पेशेवर कर से संबंधित लेनदेन भी कर पाएगा।

सीएसबी बैंक के खुदरा बैंकिंग प्रमुख नरेंद्र दीक्षित ने इसे अपने बैंक के लिए एक बढ़िया मौका बताते हुए कहा, "देश भर में फैली अपनी 562 शाखाओं के साथ हम सरकार से संबंधित बैंक सेवाएं दे पाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां