लाइव न्यूज़ :

नई दरें 18 दिसंबर, 2025 से लागू, होम लोन 7.15 और कार लोन 7.50 प्रतिशत सालाना से शुरू, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने क्रिसमस और नए साल पर दी राहत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2025 20:43 IST

आवास ऋण की ब्याज दर 0.3 प्रतिशत कम की गई हैं। अब ये 7.15 प्रति प्रति वर्ष से शुरू होंगी, जबकि पहले यह 7.45 प्रतिशत सालाना थी। वहीं वाहन कर्ज की ब्याज दरें 0.4 प्रतिशत कम कर दी गई हैं और अब ये 7.50 प्रतिशत सालाना से शुरू होंगी, जबकि पहले यह 7.90 प्रतिशत सालाना थी।

Open in App
ठळक मुद्देखुदरा कर्ज लेने वालों के लिए ऋण लेना सस्ता होगा। नई दरें 18 दिसंबर, 2025 से प्रभावी हो गयी हैं।आवास ऋण की ब्याज दर 0.3 प्रतिशत कम की गई हैं।

मुंबईः सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मंगलवार को चुनिंदा खुदरा ऋण उत्पादों पर ब्याज दरों में कमी की घोषणा की। बैंक ने बयान में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के हाल में नीतिगत दर में कटौती के मद्देनजर उसने आवास ऋण, वाहन कर्ज और व्यक्तिगत ऋण पर ब्याज दरें कम की हैं। इससे खुदरा कर्ज लेने वालों के लिए ऋण लेना सस्ता होगा। नई दरें 18 दिसंबर, 2025 से प्रभावी हो गयी हैं।

संशोधित ब्याज दर के तहत, आवास ऋण की ब्याज दर 0.3 प्रतिशत कम की गई हैं। अब ये 7.15 प्रति प्रति वर्ष से शुरू होंगी, जबकि पहले यह 7.45 प्रतिशत सालाना थी। वहीं वाहन कर्ज की ब्याज दरें 0.4 प्रतिशत कम कर दी गई हैं और अब ये 7.50 प्रतिशत सालाना से शुरू होंगी, जबकि पहले यह 7.90 प्रतिशत सालाना थी। वहीं व्यक्तिगत कर्ज की ब्याज दर में 1.6 प्रतिशत की कटौती गयी है।

अब ये 8.75 प्रतिशत सालाना से शुरू होंगी, जबकि पहले यह 10.35 प्रतिशत प्रति वर्ष थी। इसके अलावा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पात्र ‘ग्रीन फाइनेंस’ आवास ऋण और वाहन कर्ज पर 0.10 प्रतिशत सालाना अतिरिक्त छूट दे रहा है। रिजर्व बैंक ने इसी महीने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की। उसके बाद बैंकों ने ब्याज दरें कम की हैं।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)Bank
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां