लाइव न्यूज़ :

आरबीआई ने कार्ड लेन-देन सुरक्षित करने के लिये टोकन व्यवस्था दायरे में लैपटॉप, डेस्कटॉप को शामिल किया

By भाषा | Updated: August 25, 2021 23:18 IST

Open in App

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को भुगतान प्रणाली की सुरक्षा को और मजबूत बनाने इरादे से टोकन व्यवस्था के दायरे में लैपटॉप, डेस्कटॉप, हाथ घड़ी और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) आधारित उत्पादों आदि को शामिल किया। टोकन व्यवस्था (टोकनाइजेशन) का मकसद भुगतान प्रणाली की सुरक्षा को और मजबूत बनाना है। इस व्यवस्था के तहत वास्तविक कार्ड ब्योरा के बजाए अनूठा वैकल्पिक कोड ब्योरा सृजित होता है, जिसे टोकन कहा जाता है। यह कार्ड, टोकन अनुरोधकर्ता तथा चिन्हित उपकरणों के मेल वाला टोकन होता है। इससे पहले, आरबीआई ने कार्डधारक के मोबाइल फोन और टैबलेट पर टोकन व्यवस्था की अनुमति दी थी। इसके तहत लेन-देन के लिये एक वैकल्पिक कोर्ड सृजित होता है। आरबीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘व्यवस्था की समीक्षा और विभिन्न पक्षों से मिले सुझाव को देखते हुए टोकन व्यवस्था के दायरे में उपभोक्ता उपकरणों... लैपटॉप, डेस्कटॉप, हाथ घड़ी, बैंड और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) आधारित उत्पादों आदि को शामिल करने का निर्णय किया गया है।’’ इस पहल से उपयोगकर्ताओं के लिये कार्ड के जरिये लेन-देन अधिक सुरक्षित होगा। उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने 2019 में कार्ड लेन-देन की टोकन व्यवस्था पर दिशानिर्देश जारी किया था। इसके तहत अधिकृत कार्ड नेटवर्क को अनुरोध पर टोकन सेवाएं प्रदान करने की अनुमति दी गयी। यह कुछ शर्तों पर निर्भर है। इस परिपत्र से पहले, यह सुविधा केवल मोबाइल फोन और टैबलेट के लिये ही उपलब्ध थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?