लाइव न्यूज़ :

आरबीआई गवर्नर ने निजी बैंकों से कहा, लोगों के लिये कर्ज सुविधा समेत विभिन्न वित्तीय सेवाएं जारी रहे

By भाषा | Updated: May 25, 2021 20:19 IST

Open in App

मुंबई, 25 मई भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मंगलवार को निजी क्षेत्र के बैंकों से यह सुनिश्चित करने कहा कि महामारी से उत्पन्न चुनौतियों को देखते हुए लोगों के लिये कर्ज सुविधा समेत विभिन्न वित्तीय सेवाएं जारी रहे।

इसी महीने, गवर्नर ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रबंध निदेशकों और सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) के साथ इसी तरह की बैठक की थी।

निजी क्षेत्र के बैंकों के प्रबंध निदेशक और सीईओ के साथ बैठक के दौरान दास ने उनसे 5 मई, 2021 को आरबीआई द्वारा घोषित उपायों को सही ढंग से और तेजी से लागू करने को भी कहा।

उल्लेखनीय है कि इसी महीने पांच मई को आरबीआई ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौतियों को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कंपनियों के लिए 50,000 करोड़ रुपये की रियायती ऋण सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की। इसके अलावा एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) क्षेत्र के लिये कर्ज सुविधा बेहतर करने, कर्ज पुनर्गठन और केवाईसी को युक्तिसंगत बनाये जाने का ऐलान किया।

आरबीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘गवर्नर ने बैंकों को महामारी से उत्पन्न चुनौतियों को देखते हुए यह सुनिश्चित करने की सलाह दी कि व्यक्तियों और कंपनियों को ऋण सुविधाओं सहित विभिन्न वित्तीय सेवाएं मिलती रहें।’’

दास ने उनसे अपने बही-खातों को सुदृढ़ करने पर भी ध्यान देने का आग्रह किया।

वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये आयोजित बैठक के दौरान मौजूदा आर्थिक और बैंक क्षेत्र की स्थिति, अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों खासकर छोटे कर्जदार एवं एमएसएमई को ऋण प्रवाह पर भी चर्चा की गयी।

बैठक में डिप्टी गवर्नर एम के जैन, एम राजेश्वर राव, माइकल देबव्रत पात्रा और टी रवि शंकर भी उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...