लाइव न्यूज़ :

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर ने कहा, देश की मौद्रिक नीति वित्तीय रूप से समावेशी

By भाषा | Updated: December 24, 2021 17:08 IST

Open in App

मुंबई, 24 दिसंबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर माइकल डी पात्रा ने शुक्रवार को कहा कि देश की मौद्रिक नीति वित्तीय आधार पर समावेशी रूप से तैयार की गई है और इसके चलते नीति का असर व्यापक और जनकल्याण अधिकतम स्तर पर होगा।

पात्रा ने भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम, अहमदाबाद) में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि आरबीआई के वित्तीय समावेश सूचकांक का स्तर मार्च 2019 के 49.9 से बढ़कर मार्च 2020 में 53.1 हो गया है। वही मार्च 2021 में यह और बढ़कर 53.9 पर पहुंच गया।

इस सूचकांक की शुरुआत सितंबर 2021 में हुई थी, जिसमें 0 से 100 तक अंक दिए जाते हैं और यह आरबीआई के 100 प्रतिशत वित्तीय समावेश हासिल करने के लक्ष्य में मिली सफलता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘वित्तीय समावेश में वृद्धि के प्रमाण अभी आकार ले रहे हैं और इसके विश्लेषण से मजबूत निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी हो सकती है। हालांकि भारत की मौद्रिक नीति वित्तीय रूप से समावेशी है और भविष्य में इस रणनीति के लाभ मिलेंगे।’’

पात्रा ने कहा कि यह देखा गया है कि मौद्रिक नीति और वित्तीय समावेश के बीच दोतरफा संबंध है। हालांकि यह स्पष्ट है कि वित्तीय समावेशन मुद्रास्फीति और उत्पादन में उतार-चढ़ाव को कम करता है।

उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति को लक्षित करने वाली मौद्रिक नीति यह सुनिश्चित करती है कि जब कीमतों में अनजाने में बढ़ोतरी होती है, तब वित्तीय समावेशन के दायरे में आने वाले लोगों को भी प्रतिकूल आय के झटके से सुरक्षित किया जाए।

डिप्टी गवर्नर ने आगे कहा कि भारत में वित्तीय समावेशन बढ़ने के साथ ही उत्पादन और खपत में अस्थिरता कम होने की उम्मीद की जा सकती है। ऐसे में मौद्रिक नीति के लिए मुद्रास्फीति की अस्थिरता को कम करने की गुंजाइश बढ़ेगी, जो सभी के लिए कल्याणकारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट