लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक जलवायु जोखिमों को वित्तीय स्थिरता निगरानी गतिविधियों में एकीकृत करने को प्रतिबद्ध

By भाषा | Updated: November 3, 2021 17:43 IST

Open in App

मुंबई, तीन नवंबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को कहा कि वह वित्तीय स्थिरता निगरानी में जलवायु संबंधी जोखिमों को एकीकृत करेगा। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने कहा कि वह अपनी निगरानी वाली इकाइयों में कमजोरियों की पहचान करने के लिए जलवायु परिदृश्य संबंधी प्रक्रिया का उपयोग करने की संभावना तलाशेगा।

आरबीआई ने सोमवार को भारत की वित्तीय प्रणाली को हरित बनाने के लिए एनजीएफएस को सहयोग देने के लिए अपना 'प्रतिबद्धता पत्र' प्रकाशित किया। इसे ऐसे समय प्रकाशिक किया गया है जबकि 2021 का संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी26) आयोजित किया गया है।

देश का यह शीर्ष बैंक 23 अप्रैल को वित्तीय प्रणाली को हरित बनाने के लिए केंद्रीय बैंकों और पर्यवेक्षकों के नेटवर्क (एनजीएफएस) में एक सदस्य के रूप में शामिल हुआ और इसका उद्देश्य हरित वित्त पर वैश्विक प्रयासों में योगदान करना है।

एनजीएफएस ने पेरिस समझौते के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक वैश्विक प्रतिक्रिया में योगदान करने की अपनी इच्छा दोहराई है, और इसके लिए एनजीएफएस वित्तीय प्रणाली को हरित बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयासों का विस्तार करेगा और उसे मजबूत करेगा।

इस पृष्ठभूमि में आरबीआई ने बुधवार को इस बात पर भी जोर दिया कि वह विनियमित वित्तीय संस्थानों के बीच जलवायु संबंधी जोखिमों के बारे में जागरूकता पैदा करने और जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुद्दों के बारे में और उनसे निपटने के तरीकों के बारे में जानकारी का प्रसार करने को प्रतिबद्ध है।

आरबीआई ने एक बयान में कहा कि वह मोटे तौर पर एनजीएफएस घोषणा का समर्थन करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव