लाइव न्यूज़ :

आरबीआई का एक्शन, रेजरपे और कैशफ्री को नए ग्राहक बनाने से रोका, जानें क्या होगा असर, भारतीय रिजर्व बैंक ने क्यों की कार्रवाई

By भाषा | Updated: December 16, 2022 22:35 IST

रेजरपे ने संपर्क करने पर कहा कि उसे भुगतान ‘एग्रीगेटर’ और भुगतान सुविधा देने वाले मंच के लाइसेंस के लिए जुलाई में आरबीआई से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकैशफ्री की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी थी।आरबीआई के साथ अतिरिक्त विवरण साझा करना है।ऑनलाइन नए ग्राहक न बनाए जाएं।

नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक ने रेजरपे और कैशफ्री को अस्थाई रूप से अपने भुगतान प्रसंस्करण कारोबार के लिए नए ग्राहक बनाने से रोक दिया है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। बैंकिंग नियामक के आदेश पर, रेजरपे ने कहा कि यह एक अस्थायी कदम है और इसका रेजरपे के मौजूदा व्यवसाय संचालन और मौजूदा व्यापारियों पर कोई असर नहीं होगा।

एक सूत्र ने बताया, ''आरबीआई ने कुछ दिन पहले एक आदेश जारी कर रेजरपे और कैशफ्री को नए ग्राहक बनाने से रोक दिया था।'' इस बारे में खबर लिखे जाने तक कैशफ्री की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी थी। रेजरपे ने संपर्क करने पर कहा कि उसे भुगतान ‘एग्रीगेटर’ और भुगतान सुविधा देने वाले मंच के लाइसेंस के लिए जुलाई में आरबीआई से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई थी।

कंपनी को अब अंतिम लाइसेंस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आरबीआई के साथ अतिरिक्त विवरण साझा करना है। रेजरपे के प्रवक्ता ने कहा, ''इस प्रक्रिया के तहत आरबीआई ने हमसे कहा है कि जब तक इस तरह के विवरण प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं, तब तक ऑनलाइन नए ग्राहक न बनाए जाएं।''

उन्होंने कहा, ''आरबीआई के दायरे में काम करने वाले एक जिम्मेदार कॉरपोरेट के रूप में रेजरपे ने नियामक आवश्यकता का पालन किया है। आरबीआई के इस निर्देश का रेजरपे के मौजूदा व्यवसाय संचालन और वर्तमान व्यापारियों पर कोई असर नहीं होगा।''

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा