लाइव न्यूज़ :

रुपये की दर प्रति डालर और 16 पैसे जबूत हो 73.35 पर

By भाषा | Updated: May 10, 2021 17:22 IST

Open in App

मुंबई, 10 मई वैश्विक मुद्राओं के समक्ष डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी रहने के बीच अमेरिकी मुद्रा के समक्ष रुपये में लगातार तीसरे दिन सोवमवार को सुधार रहा और रुपये की विनिमय दर 16 पैसे मजबूत हो 73.35 (अनंतिम) प्रति डॉलर पर बंद हुई।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर- रुपया दर 73.34 पर खुली। दिन में डालर 73.50-73.76 के बीच रहा। बाजार बंद होने के समय विनिमय दर 73.35 रुपये प्रति डॉलर थी। यह रुपये में 16 पैसे की मजूती दर्शाता है।

शुक्रवार को डालर का बंद भाव 73.51 रुपये था।

तीन दिन में रुपये में कुल 56 पैसे की तेजी आई है।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत घटकर 90.15 रह गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 295.94 अंक की तेजी के साथ 49,502.41 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 1,142.75 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

खनिज तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.51 प्रतिशत बढ़कर 68.63 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट