लाइव न्यूज़ :

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बने राजू अय्यर

By भाषा | Updated: November 28, 2021 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के रविवार को संपन्न हुए चुनाव में पी.राजू अय्यर को अध्यक्ष और विजेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया।

संस्थान की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार अय्यर और शर्मा को वर्ष 2021-22 के लिए क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना गया है। अय्यर इसके पहले संस्थान के उपाध्यक्ष थे। अय्यर वित्त, लागत प्रबंधन, परियोजना प्रबंधन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों के विशेषज्ञ हैं।

वहीं दिवालियापन पेशेवर शर्मा वर्ष 2020-21 की अवधि में संस्थान की व्यावसायिक विकास समिति के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के भी प्रमुख थे।

कोलकाता स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के दुनिया भर में करीब पांच लाख छात्र और 75 हजार सदस्य हैं। यह अपनी तरह का एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा बड़ा संस्थान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव