लाइव न्यूज़ :

रेलवे न्यू जलपाईगुड़ी बैरक कॉलोनी को पट्टे पर देगा

By भाषा | Updated: December 24, 2021 17:31 IST

Open in App

कोलकाता, 24 दिसंबर भारतीय रेलवे ने अपनी संपत्ति बाजार पर चढ़ाने के प्रयासों के तहत पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में मौजूदा रेल आवासीय परिसर के पुनर्विकास के साथ ही बैरक कॉलोनी में वाणिज्यिक और आवासीय क्षेत्र के विकास के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि रेल मंत्रालय के तहत रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) इसके लिए कार्यान्वयन एजेंसी है।

जानकारी के मुताबिक 99 साल के लिए पट्टे पर दिए जाने वाले 16,222 वर्गमीटर के क्षेत्र के लिए बोली में 26.7 करोड़ रुपये का आरक्षित मूल्य है।

मौद्रिकरा यानी संपत्ति को बाजार पर चढ़ाने के तहत ऑनलाइन बोली-पूर्व बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रमुख राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के कंपनियों ने भाग लिया।

ई-बोली जमा करने की अंतिम तारीख 28 जनवरी 2022 है।

आरएलडीए उपाध्यक्ष वेद प्रकाश दुडेजा ने कहा, ‘‘दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और गंगटोक हिल स्टेशनों का प्रवेश द्वार न्यू जलपाईगुड़ी-सिलीगुड़ी है। यह स्थान न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन की मुख्य सड़क पर स्थित है और अन्य स्थानों से इसका संपर्क अच्छा है। पूरी भूमि किसी भी अतिक्रमण से मुक्त है, जहां विकास तुरंत शुरू हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट