लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में बिना दस्तावेजों वाले भारतीय आव्रजकों की खरीद क्षमता 15.5 अरब डॉलर: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: March 9, 2021 17:39 IST

Open in App

वाशिंगटन, नौ मार्च बिना दस्तावेजों के अमेरिका में रहने वाले भारतीय आव्रजकों की संख्या पांच लाख से अधिक है। अमेरिका के एक शोध संस्थान की रिपोर्ट में कहा गया है कि इन भारतीय आव्रजकों की सामूहिक खरीद क्षमता 15.5 अरब डॉलर है। साथ ही संघीय, राज्य और स्थानीय कर राजस्व में इनका योगदान 2.8 अरब डॉलर का है।

अपने ताजा शोध में न्यू अमेरिकन इकनॉमी शोध संस्थान ने 2019 के अमेरिकी सामुदायिक सर्वे के आंकड़ों का इस्तेमाल किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बिना दस्तावेजों के रह रहे भारतीय आव्रजक अमेरिका अर्थव्यवस्था में योगदान देने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं।

इसके अलावा अमेरिका में मेक्सिको के 42 लाख ऐसे आव्रजक हैं जिनके पास दस्तावेज नहीं है। अमेरिका में बिना दस्तावेजों वाले आव्रजकों में मेक्सिको की हिस्सेदारी 40.8 प्रतिशत है। विभिन्न देशों के ऐसे कुल आव्रजकों की संख्या 1.03 करोड़ है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि 2019 में अकेले इन आव्रजकों के परिवारों की आय 92 अरब डॉलर रही। इन्होंने संघीय, राज्य और स्थानीय करों में 9.8 अरब डॉलर का योगदान दिया।

मेक्सिको के ऐसे आव्रजकों की खरीद क्षमता 82.2 अरब डॉलर है।

मेक्सिको के बाद बिना दस्तावेजों के आव्रजकों की संख्या के मामले में अल सल्वाडोर का स्थान है। अल सल्वाडोर के आव्रजकों की संख्या 6,21,000 है। भारत के आव्रजकों की संख्या 5,87,000 या 5.7 प्रतिशत है। भारत के बाद ग्वाटेमाला और होंडुरास के आव्रजकों का नंबर आता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार