लाइव न्यूज़ :

कोयले की कमी की वजह से कम क्षमता पर परिचालन कर रहे हैं पंजाब के बिजली संयंत्र, कटौती शुरू

By भाषा | Updated: October 9, 2021 20:18 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ अक्टूबर पंजाब में ताप बिजली संयंत्रों में कोयले की भारी कमी के कारण बिजली कंपनी पीएसपीसीएल को उत्पादन में कटौती करनी पड़ी है और राज्य में कई स्थानों पर बारी-बारी से बिजली कटौती की जा रही है।

पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कोयले की कमी के कारण कोयला संचालित बिजली संयंत्र कम क्षमता पर परिचालन कर रहे हैं।

पीएसपीसीएल के अधिकारी ने कहा कि बिजली की स्थिति गंभीर हो गई है। राज्य में बिजली संयंत्रों के पास अब पांच दिन तक का कोयला भंडार बचा है।

उन्होंने कहा कि कोयला बचाने के लिए संयंत्रों का परिचालन पूरी क्षमता पर नहीं किया जा रहा है।

वर्तमान में राज्य में बिजली की मांग लगभग 9,000 मेगावॉट है।

अधिकारियों ने बताया कि कृषि क्षेत्र से बिजली की मांग के अलावा दिन का ऊंचा तापमान भी राज्य में बिजली की जरूरतों को बढ़ा रहा है।

हालांकि, पीएसपीसीएल के अधिकारियों ने न्यूनतम बिजली कटौती का दावा किया, लेकिन राज्य में कई स्थानों पर दो-तीन घंटे तक बिजली कटौती की खबरें हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां