लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी का 2021-22 का बजट पेश, किसी नये कर का प्रस्ताव नहीं

By भाषा | Updated: August 26, 2021 21:31 IST

Open in App

पुडुचेरी के मुख्य मंत्री एन रंगासामी ने बृहस्पतिवार को वित्त वर्ष 2021-22 का 9,924.41 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें किसी नये कर का कोई प्रस्ताव नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के बजट में राजस्व प्राप्ति 6,190 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है। जबकि 1,729.77 करोड़ रुपये केंद्रीय सहायता के रूप में प्राप्त होंगे। इसमें 5 करोड़ रुपये का आपदा राहत कोष शामिल है। रंगास्वामी ने कहा कि केंद्र प्रायोजित योजना के तहत आबंटन 320.23 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। केंद्र सरकार ने राजकोषीय घाटे से पार पाने के लिये 1,684.41 करोड़ रुपये की उधारी को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 मार्च, 2021 की स्थिति के अनुसार पुडुचेरी के ऊपर कुल कर्ज 9,334.78 करोड़ रुपये था। यह सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 22.17 प्रतिशत है। नवगठित 15वीं विधानसभा का पहला बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि पुडुचेरी की औसत जीएसडीपी वृद्धि दर 10 प्रतिशत के करीब है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर वृद्धि दर का औसत 7 से 8 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में कुल व्यय 8,342.87 करोड़ रुपये रहा जो संशोधित अनुमान का 92.70 प्रतिशत है। कुल व्यय का बड़ा हिस्सा वेतन, पेंशन, कर्ज अदायगी और ब्याज भुगतान पर खर्च हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :15th Assembly
Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा