लाइव न्यूज़ :

सार्वजनिक क्षेत्र के कई बैंकों में फेरबदल, पीएनबी और बैंक आफ बड़ौदा सहित कई बैकों को मिले नए कार्यकारी निदेशक, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2021 19:32 IST

बीओआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि सरकार ने नौ मार्च, 2021 को जारी अधिसूचना के जरिये मोनिका कालिया, स्वरूप दासगुप्ता और एम कार्तिकेयन को बैंक ऑफ इंडिया का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देमोनिका कालिया जहां, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से आयीं हैं, वहीं कार्तिकेयन इंडियन बैंक से हैं। जबकि दासगुप्त बैंक ऑफ इंडिया से ही हैं।नियुक्ति 10 मार्च, 2021 से तीन साल या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तक के लिये है।के सत्यनारायण राजू ने केनरा बैंक में कार्यकारी निदेशक का पदभार संभाला है।

नई दिल्लीः पंजाब नेशनल, बैंक, केनरा बैंक, बैंक आफ इंडिया और बैंक आफ बड़ौदा सहित सार्वजनिक क्षेत्र के कई बैंकों ने बुधवार को उनमें कार्यकारी निदेशकों के पद पर नियुक्ति किये जाने की घोषणा की। बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने कहा कि उसने कार्यकारी निदेशक पदों पर तीन नियुक्तियां की हैं।

बीओआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि सरकार ने नौ मार्च, 2021 को जारी अधिसूचना के जरिये मोनिका कालिया, स्वरूप दासगुप्ता और एम कार्तिकेयन को बैंक ऑफ इंडिया का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया। मोनिका कालिया जहां, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से आयीं हैं, वहीं कार्तिकेयन इंडियन बैंक से हैं। जबकि दासगुप्त बैंक ऑफ इंडिया से ही हैं।

उनकी नियुक्ति कार्यभार संभाले जाने की तारीख से तीन साल या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिये है। तीनों ने 10 मार्च को कार्यभार संभाल लिया। बैंक ऑफ बड़ौदा ने देवदत्त चंद को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किये जाने की घोषणा की है। उनकी नियुक्ति 10 मार्च, 2021 से तीन साल या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तक के लिये है।

चंद इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक में मुख्य महाप्रबंधक थे। सेंट्रल बैंक ने अलग से शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक विवेक वाही को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार संभाले जाने की तारीख से तीन साल या अगले आदेश तक के लिये है।’’

इसी प्रकार, के सत्यनारायण राजू ने केनरा बैंक में कार्यकारी निदेशक का पदभार संभाला है। उनका कार्यकाल तीन साल के लिये है। वहीं, यूनियन बैंक के मुख्य महाप्रबंधक नितेश रंजन को पदोन्नत कर 10 मार्च, 2021 से तीन साल के लिये बैंक का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने कहा कि स्वरूप कुमार साहा को बैंक का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 10 मार्च, 2021 से तीन साल या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिये की गई है।’’ राघवेन्द्र वी कोलेगल ने पंजाब एंड सिंध बैंक में कार्यकारी निदेशक का पदभार संभाला है। इससे पहले वह बैंक ऑफ इंडिया में थे।

इंडियन बैंक के इमरान अमीन सिद्दीकी को पदोन्नत कर 10 मार्च, 2021 से तीन साल के लिये बैंक का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बैंक ऑफ इंडिया के बी विजयकुमार ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के कार्यकारी निदेशक का पदभार संभाला है। उनकी नियुक्ति 10 मार्च 2021 से उनकी सेवानिवृति (10 मार्च 2023 तक) अथवा अगले आदेश तक, इनमें से जो भी पहले होगा के लिये की गई है। 

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)बैंक ऑफ बड़ौदा(बीओबी)बैंक ऑफ़ इंडिया(बीओआई)निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें