लाइव न्यूज़ :

कर कटौती, खर्च में कमी से बीते वित्त वर्ष में भारतीय कंपनियों का मुनाफा 105 प्रतिशत बढ़ा : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 20, 2021 21:52 IST

Open in App

मुंबई, 20 जुलाई भारतीय कंपनियों के मुनाफे में 2020-21 में 105 प्रतिशत की जबर्दस्त बढ़ोतरी हुई है। साल 2019 में कॉरपोरेट कर की दर मे भारी कटौती तथा महामारी की वजह से लागत में कटौती से कंपनियों के मुनाफे में अच्छी-खासी वृद्धि हुई है। हालांकि, इस दौरान कंपिनयों की आय में पांच प्रतिशत की गिरावट आई है।

एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

एसबीआई रिसर्च के एक विश्लेषण के अनुसार 4,000 सूचीबद्ध कंपनियों ने रिकॉर्ड कॉरपोरेट कर का भुगतान किया है। वित्त वर्ष 2020-21 में इन कंपनियों ने 1.90 लाख करोड़ रुपये कॉरपोरेट कर अदा किया। यह 2019-20 के 1.40 लाख करोड़ रुपये से 50,000 करोड़ रुपये अधिक है।

सरकार ने सितंबर, 2019 में कॉरपोरेट कर की प्रभावी दर को 35 से घटाकर 26 प्रतिशत कर दिया था। इसके अलावा महामारी की वजह से भी इन कंपनियों ने अपने खर्च में कमी की है जिससे उनका मुनाफा बीते वित्त वर्ष में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

इन कंपनियों का औसत राजस्व बीते वित्त वर्ष में पांच प्रतिशत घट गया। लेकिन उनके शुद्ध लाभ में 105 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, रिपोर्ट में कंपनी के मुनाफे का आंकड़ा नहीं दिया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कर में कटौती ने महामारी के दौरान इन कंपनियों की आय में 19 प्रतिशत का योगदान दिया। वहीं सीमेंट, टायर और टिकाऊ उपभोक्ता सामान कंपनियों की आय में यह योगदान 50 प्रतिशत से अधिक रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव