लाइव न्यूज़ :

आमेजन के प्राइम डे सेल में प्राइम सदस्यों ने 1.26 लाख विक्रेताओं से खरीदारी की

By भाषा | Updated: July 29, 2021 23:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई आमेजन इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके प्राइम सदस्यों ने प्राइम डे सेल के दौरान कारीगरों, बुनकरों और महिला उद्यमियों सहित 1,26,003 विक्रेताओं से खरीदारी की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस दौरान करीब 31,230 विक्रेताओं ने अपनी अब तक की सबसे अधिक एक दिन की बिक्री दर्ज की, और पिछले प्राइम डे की तुलना में इस बार लगभग 25 प्रतिशत अधिक विक्रेताओं की बिक्री एक करोड़ रुपये को पार कर गयी।

आमेजन इंडिया के निदेशक (प्राइम एंड फुलफिलमेंट एक्सपीरियंस) अक्षय साही ने कहा, "हमने इस प्राइम डे को लघु और मध्यम व्यवसायों (एसएमबी) और स्थानीय दुकानों को समर्पित किया और हम उनकी भागीदारी से काफी खुश हैं। 6,800 अलग-अलग पिन कोड इलाकों के प्राइम सदस्यों ने 1,26,000 से अधिक एसएमबी और स्टोर से खरीदारी की, जिसके साथ यह आमेजनडॉटइन पर एसएमबी की सबसे बड़ी बिक्री बन गयी।"

उन्होंने साथ ही कहा कि प्राइम डे (26-27 जुलाई) से पहले का महीना प्राइम वीडियो की अब तक की सबसे अच्छी व्यूअरशिप की अवधि बन गया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि भारत को प्राइम द्वारा प्रदान किए जाने वाले मुफ्त, तेज शिपिंग, विशेष खरीदारी और डिजिटल लाभ काफी रास आ रहे हैं।

अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी का प्राइम प्रोग्राम एक सशुल्क सदस्यता कार्यक्रम है जो तेज डिलीवरी, प्राइम वीडियो तक पहुंच और अन्य जैसे प्रोत्साहन प्रदान करता है।

कंपनी ने यह भी बताया कि कि प्राइम डे सेल के दौरान, प्राइम प्रोग्राम के लिए साइन अप करने वाले नए सदस्यों में से 70 प्रतिशत से अधिक टियर-2 शहरों और अन्य के थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार