लाइव न्यूज़ :

PMSBY Yojana Scheme: साल में बस 12 रुपये जमा कीजिए और पाएं 2 लाख की सुविधा, जानें सब डिटेल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 9, 2021 16:30 IST

Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana Scheme: आप महीने में एक रुपये, साल में 12 रुपये खर्च कर 200000 रुपये का एक्सिडेंटल इंश्योरेंस पा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसाल में एक बार प्रीमियम देना पड़ता है।यह योजना 18 से 70 वर्ष की आयु के उन लोगों के लिए उपलब्ध है जिनके पास बैंक खाता है।आधार बैंक खाते के साथ केवाईसी भी होना अनिवार्य है। 

Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana Scheme: मोदी सरकार ने आम जनता और मिडिल क्लास परिवार के लिए कई स्कीम चला रही है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आप निवेश कर सकते हैं। स्‍कीम की खासियत यह है कि इसमें साल में एक बार प्रीमियम देना पड़ता है।

 

आप महीने में एक रुपये, साल में 12 रुपये खर्च कर 200000 रुपये का एक्सिडेंटल इंश्योरेंस पा सकते हैं। इस योजना बहुत कम प्रीमियम में जीवन बीमा देती है। यह योजना 18 से 70 वर्ष की आयु के उन लोगों के लिए उपलब्ध है जिनके पास बैंक खाता है।

आपको आधार बैंक खाते के साथ केवाईसी भी होना अनिवार्य है। योजना के तहत जोखिम कवरेज दुर्घटना मृत्यु और पूर्ण विकलांगता के लिए 2 लाख रुपये है। आंशिक विकलांगता पर 1 लाख की राशि मिलती है। मई महीने के अंत में इसका प्रीमियम जमा किया जाता है।

आपको यह ध्यान रखना है कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ली हैं तो अपना बैंक अकाउंट खाली न रखें। पीएमएसबीवाई पॉलिसी का प्रीमियम भी सीधे बैंक अकाउंट से काटा जाता है।  पॉलिसी खरीदते समय बैंक खाते को पीएमएसबीवाईसे लिंक कराया जाता है। कवर 1 जून से 31 मई के अवधि में मिलता है।

केंद्र सरकार की इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन कराना बेहद आसान है। आप किसी भी प्राइवेट या सरकारी बैंक में जाकर खाता खुलवा सकते हैं। आप इसके लिए बैंक मित्र की भी हेल्फ ले सकते हैं। स्‍कीम की डिटेल www.financialservices.gov.in पर जाकर ले सकते हैं।

Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana Scheme: जानिए खास बातें

कवर 1 जून से 31 मई के अवधि के बीच

18 से 70 वर्ष की आयु तक का कोई भी व्यक्ति ले सकता है

प्राइवेट या सरकारी बैंक में जाकर खाता खुलवा सकते हैं

आधार कार्ड होना जरूरी

बैंक में खाता होना चाहिए

अपना बैंक अकाउंट खाली न रखें

केवाईसी जरूर हो

बैंक खाता बंद होने पर भी पॉलिसी रद्द मानी जाएगी।

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमणभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र