लाइव न्यूज़ :

पावरग्रिड के बोर्ड ने 14.23 करोड़ रुपये की लागत से ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: October 12, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र की पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि. (पीजीसीआईएल) के निदेशक मंडल ने नवी मुंबई में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन के लिए 14.23 करोड़ रुपये का निवेश करने की अनुमति दे दी है। इसके अलावा बोर्ड ने दूरसंचार और डिजिटल प्रौद्योगिकी कारोबार के लिए नई इकाई बनाने पर भी सहमति दी है।

कंपनी के निदेशक मंडल की मंगलवार को हुई बैठक में फेम चरण-दो योजना (इलेक्ट्रिक वाहनों के तेजी से विनिर्माण और अपनाने की योजना) के तहत नवी मुंबई में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की मंजूरी दी गई। इस पर 14.23 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि चार्जिंग स्टेशन को 12 माह में शुरू किया जाएगा। वहीं अन्य ढांचे मसलन कियोस्क और शौचालय को पावरग्रिड तथा नवी मुंबई नगर परिवहन (एनएमएमटी) के बीच करार पर दस्तखत की तारीख से 24 माह में पूरा किया जाएगा।

निदेशक मंडल ने दूरसंचार और डिजिटल प्रौद्योगिकी कारोबार के लिए पावरग्रिड की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी के गठन को भी मंजूरी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?