लाइव न्यूज़ :

पॉवेल ने 'समावेशी' सुधार को लेकर फेडरल रिजर्व की प्रतिबद्धता जतायी

By भाषा | Updated: November 9, 2021 20:56 IST

Open in App

वाशिंगटन, नौ नवंबर (एपी) फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने मंगलवार को कहा कि असमानता अमेरिकी अर्थव्यवस्था को उसकी क्षमता तक पहुंचने से रोक सकती है।

उन्होंने साथ ही फेडरल रिजर्व की वंचित समूहों सहित व्यापक स्तर पर बेरोजगारी कम करने की प्रतिबद्धता जतायी।

पॉवेल ने मंगलवार को विविधता और समावेश के विषय पर आयोजित एक सम्मेलन में कहा, "मौद्रिक नीति लोगों के किसी विशेष समूह को लक्षित नहीं करती है ... हम केवल सबसे महत्वपूर्ण आंकड़े के बजाय पूरे श्रम बाजार में असमानताओं पर ध्यान देते हैं।"

पॉवेल की टिप्पणियां से पता चलता है कि मुद्रास्फीति के इस साल तीन दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बावजूद फेडरल रिजर्व अपनी कम ब्याज दर की नीतियों को बदलने में क्यों संकोच कर रहा है।

पॉवेल ने कहा, "मजदूरी बढ़ रही थी, और सकारात्मक रूप से ऐसा हो रहा था, विशेष रूप से वेतनमान के निचले छोर पर यह हो रहा था। कई लोग जिन्होंने वर्षों तक संघर्ष किया था, उन्हें नौकरी मिल रही थी। बेरोजगारी में नस्लीय असमानता कम हो रही थी। ”

उन्होंने कहा, हालांकि महामारी से उपजी मंदी का सबसे बुरा असर निम्न-आय वाले श्रमिकों पर पड़ा और इससे बेरोजगारी में नस्लीय असमानता और बढ़ गयी। अब एक स्वस्थ सुधार हो कहा है जिससे ये रुझान बदल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट