लाइव न्यूज़ :

नीरव मोदी और मेहुल चोकसी का पासपोर्ट चार हफ्ते के लिए स्थगित, विदेश मंत्रालय ने माँगा एक हफ्ते में जवाब

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 16, 2018 15:37 IST

सीबीआई ने जनवरी के आखिरी हफ्ते में नीरव मोदी एवं अन्य के खिलाफ 280 करोड़ रुपये की जालसाजी का मामला दर्ज किया था। पीएनबी ने इसी हफ्ते शिकायत की कि ये घोटाला 11300 करोड़ रुपये तक का हो सकता है।

Open in App

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार (16 फरवरी) को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के 11300 करोड़ रुपये जालसाजी मामले में अभियुक्त नीरव मोदी और मेहुल चोकसी का पासपोर्ट चार हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया। मोदी और चोकसी को भारत सरकार ने एक हफ्ते की मोहलत दी है ताकि वो बता सकें कि उनका पासपोर्ट हमेशा के लिए क्यों न रद्द किया जाए। विदेश मंत्रालय के निर्देश के अनुसार अगर ये अभियुक्त तय समय सीमा में जवाब नहीं देंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीबीआई ने जनवरी के आखिरी हफ्ते में नीरव मोदी एवं अन्य के खिलाफ 280 करोड़ रुपये की जालसाजी का मामला दर्ज किया था। पीएनबी ने इसी हफ्ते शिकायत की कि ये घोटाला 11300 करोड़ रुपये तक का हो सकता है।

PNB घोटाला: RTI में खुलासा, 5 साल में पीएनबी के डूबते खाते में गए 28 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा 

सीबीआई ने गुरुवार (15 फ़रवरी) को नीरव मोदी से जुड़े कई ठिकानों पर छापा मारकर 5100 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की। सीबीआई ने शुक्रवार को चोकसी और उनसे जुड़ी गीतांजलि समूह की कंपनियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की। सीबीआई ने शुक्रवार को नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से जुड़े की ठिकानों पर छापा मारा।

नीरव मोदी को लेकर पीएम मोदी पर ट्विटरबाजों ने ली फिरकी, कहा- भक्तो तुम पकौड़े तलते रहो...

नीरव मोदी और उनके परिवार के कुछ लोग सीबीआई द्वारा पीएनबी घोटाले की एफआईआर दर्ज करने से पहले ही देश छोड़ चुके हैं। भारत सरकार ने शुक्रवार को नीरव मोदी एवं अन्य के खिलाफ इंटरपोल की लुकआउट नोटिस जारी की है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि नीरव मोदी इस समय न्यूयॉर्क में हैं।

पीएनबी ने घोटाले में शामिल होने के शक में शुक्रवार को अपने आठ कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। इससे पहले पीएनबी अपने 10 कर्मचारियों को इस घोटाले में शामिल होने के संदेह में निलंबित कर चुका है। पीएनबी के जिन अधिकारियों को निलंबत किया गया है उनमें जनरल मैनेजर स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।

टॅग्स :नीरव मोदीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

कारोबारजल्दी कीजिए, 8 अगस्त आखिरी मौका?, केवाईसी जल्द कराएं ग्राहक, भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पीएनबी ने उठाया कदम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए