लाइव न्यूज़ :

PNB Scam: पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी ने कबूला 'LoU जारी करने के बदले मिलती थी रिश्वत'

By स्वाति सिंह | Updated: February 18, 2018 09:37 IST

पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी ने पूछताछ के दौरान कबूल किया है कि उसे एलओयू (लेटर ऑफ अंडरटेकिंग) जारी करने के बदले रिश्वत मिलती थी।

Open in App

मुंबई, 18 फरवरी: सीबीआई द्वारा शनिवार को पीएनबी घोटाले में गिरफ्तार किए गए पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी ने पूछताछ के दौरान कबूल किया है कि उसे एलओयू (लेटर ऑफ अंडरटेकिंग) जारी करने के बदले रिश्वत मिलती थी। इसके साथ उसने कहा कि एलओयू के अमाउंट के आधार पर परसेंटेज भी फिक्स था।  

इस मामले में गिरफ्तार आरोपी हेमंत भट पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी का अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता था। भट और कविता मानकिकर नीरव मोदी की कंपनियों की तरफ से खाता खोलने के लिए अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता थे। इसके साथ ही हेमंत भट, नीरव मोदी की 15 से 16 कंपनियों में डायरेक्टर भी है। शनिवार देर रात तक सीबीआई ने गिरफ्तार हुए तीनों आरोपियों से पूछताछ की।

इसी आधार पर पंजाब नेशनल बैंक से अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान शेट्टी ने अन्य बैंक अधिकारियों के शामिल होने की भी बात कही। इसके बाद ही सीबीआई ने इन अधिकारियों से पूछताछ करने की तैयारी में है। सीबीआई तीनों को मुंबई में पीएनबी की ब्रैंडी हाउस ब्रांच में लेकर गई। 

यह भी पढ़ें- PNB घोटाला: पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी समेत तीन गिरफ्तार, नीरव मोदी को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाने का आरोप

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ 11300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में सीबीआई ने शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।  इन तीनों को 14 दिन की सीबीआई रिमांड में दिया गया है। जिसमे पीएनबी के पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्ठी, मनोज खरात (पूर्व पीएनबी अधिकारी) और हेमंत भट्ट शामिल हैं।  

इसके बाद ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को देशभर में 21 जगहों पर छापेमारी कर 25 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं। ईडी के प्रवक्ता अनिल रावल ने आईएएनएस को बताया था, "ईडी ने नीरव मोदी मामले में देशभर में 21 जगहों की तलाशी ली और 25 करोड़ रुपये मूल्य के हीरा, सोना, कीमती पत्थर और जेवरात जब्त किए। अब तक इस मामले में 5,674 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की जा चुकी है।"

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

कारोबारजल्दी कीजिए, 8 अगस्त आखिरी मौका?, केवाईसी जल्द कराएं ग्राहक, भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पीएनबी ने उठाया कदम

कारोबार अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया