लाइव न्यूज़ :

PNB Scam: ED ने भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी पर कसा शिकंजा, लंदन के फ्लैट सहित ₹330 करोड़ की संपत्ति जब्त

By स्वाति सिंह | Updated: July 8, 2020 18:32 IST

ईडी ने बताया कि भगोड़े आर्थिक अपराध अधिनियम के तहत नीरव मोदी की 300 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवर्तन निदेशालय ने पीएनबी घोटाले में आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी पर कार्रवाई की है।ED ने नीरव मोदी की ₹330 करोड़ की संपत्ति जब्त की

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने पीएनबी घोटाले (Punjab National Bank Scam) में आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने बताया कि भगोड़े आर्थिक अपराध अधिनियम के तहत नीरव मोदी की 300 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की गई है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, ईडी ने नीरव की 329.66 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। इन संपत्तियों में वर्ली मुंबई की आइकॉनिक बिल्डिंग समुद्र महल के चार फ्लैट, एक सी-साइड फार्महाउस, अलीबाग में जमीन, जैसलमेर में पवन चक्की, लंदन में फ्लैट और संयुक्त अरब अमीरात में रेजिडेंशियल फ्लैट, शेयर और बैंक में जमा राशि भी शामिल है।

पहले भी हो चुकी नीरव मोदी की संपत्तियों की नीलामी 

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की संपत्तियों की आयोजित दूसरी नीलामी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को 51 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। इन संपत्तियों में रॉल्स रॉयस कार, एमएफ हुसैन और अमृता शेर-गिल की पेटिंग्स और डिजाइनर हैंडबैग शामिल थी। नीरव मोदी के करीब 40 सामानों की नीलामी की गईं थी।  

टॅग्स :नीरव मोदीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)पीएनबी स्कैम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

भारत13000 करोड़ रुपये धोखाधड़ीः चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से फिर झटका, जमानत खारिज, सीबीआई की जीत, भारत आएगा भगोड़ा हीरा कारोबारी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा