पीएनबी घोटालाः ईडी ने जब्त की मेहुल चौकसी की 41 आलीशान संपत्तियां, कीमत 1,217 करोड़

By आदित्य द्विवेदी | Published: March 1, 2018 12:14 PM2018-03-01T12:14:44+5:302018-03-01T12:14:44+5:30

नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने पंजाब नेशलन बैंक को कुल मिलाकर 12,622 करोड़ रुपये का चूना लगाया है।

PNB Scam: ED attached Mehul Choksi's 41 properties of 1,217 crore | पीएनबी घोटालाः ईडी ने जब्त की मेहुल चौकसी की 41 आलीशान संपत्तियां, कीमत 1,217 करोड़

पीएनबी घोटालाः ईडी ने जब्त की मेहुल चौकसी की 41 आलीशान संपत्तियां, कीमत 1,217 करोड़

देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के सहयोगी मेहुल चौकसी की 41 संपत्तियों को सीज कर दिया गया है। इस संपत्ति की कुल कीमत 1217 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इससे पहले पीएनबी के साथ 1,322 करोड़ रुपये की जालसाजी के एक और मामले का खुलासा हुआ था। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने पंजाब नेशलन बैंक को कुल मिलाकर 12,622 करोड़ रुपये का चूना लगाया है।

मेहुल चौकसी की ये संपत्तियां सीज

मेहुल चौकसी की सीज की गई 41 संपत्तियों में मुंबई के 15 फ्लैट और 17 ऑफिस, कोलकाता का एक शॉपिंग मॉल, अलीबाग का फार्म हाउस, महाराष्ट्र में 231 एकड़ की जमीन शामिल हैं। इन संपत्तियों की कुल वैल्यू 1217 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।


PNB घोटालाः एक नजर में

पीएनबी ने 14 फरवरी को जानकारी दी कि उसके मुंबई स्थित ब्रैडी हाउस ब्रांच में 11,400 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चोकसी पर कर्ज लेकर उसे नहीं चुकाने का आरोप लगाया। ये कर्ज पीएनबी के लैटर ऑफ अंडरटेकिंग के जरिए लिए गए। इसके बाद एक 1322 करोड़ रुपये के जालसाजी का मामला सामने आया।

जांच एजेंसियां घोटाला सामने आने के तुरंत बाद से ही उसकी संपत्तियों और ठिकानों पर कार्रवाई में जुटी हुई हैं। अब तक इस सिलसिले में नीरव मोदी की 5716 करोड़ की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। इसके अलावा साथ ही नीरव को भारत लाने के लिए जरूरी कार्रवाई पर भी काम शुरू कर दिया गया है।

Web Title: PNB Scam: ED attached Mehul Choksi's 41 properties of 1,217 crore

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे