लाइव न्यूज़ :

पीएनबी घोटाला: सीबीआई नीरव मोदी, मेहुल चोकसी को फिर जारी करेगी समन

By IANS | Updated: March 8, 2018 22:49 IST

केद्रीय जांच ब्यूरो के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि एजेंसी को बुधवार को नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के अलग-अलग ईमेल मिले जिसमें दोनों ने भारत आने में अपनी असमर्थता जताई है।

Open in App

नई दिल्ली, 8 मार्च: केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ 12,600 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके चाचा मेहुल चोकसी को फिर से समन जारी करने का फैसला किया है। इससे पहले दोनों भगोड़े व्यापारी को बुधवार को सीबीआई के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया गया था। 

केद्रीय जांच ब्यूरो के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि एजेंसी को बुधवार को नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के अलग-अलग ईमेल मिले जिसमें दोनों ने भारत आने में अपनी असमर्थता जताई है। अधिकारी ने कहा, "हम उन्हें जांच में शामिल के लिए दोबारा समन जारी करेंगे।"

पीएनबी घोटाल: मेहुल चोकसी ने सीबीआई से कहा, तबियत खराब है भारत नहीं आ सकता

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने सबसे पहले 19 फरवरी को नीरव मोदी और चौकसी को 20 फरवरी को पेश होने के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद चौकसी को दूसरा समन 23 फरवरी को जारी कर 26 फरवरी को पेश होने के लिए जारी किया गया था। एजेंसी ने इसके बाद 28 फरवरी को दोनों को 7 फरवरी तक सीबीआई के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया था।

नीरव मोदी और चौकसी दोनों ने सीबीआई को जवाब दिया और कहा कि दोनों जांच में शामिल नहीं हो सकते क्योंकि उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है। सीबीआई ने कहा कि आरोपियों ने अपने ईमेल के जवाब में यह जानकारी नहीं दी है कि वे लोग अभी किस देश में हैं और न ही नजदीकी भारतीय दूतावास से संपर्क किया है।

24 फरवरी को, सरकार ने दोनों के पासपोर्ट को रद्द कर दिया था।इस बीच, सीबीआई ने गुरुवार को चौकसी के गीतांजलि समूह के मुंबई और चेन्नई स्थित आठ ठिकानों पर छापे मारे।एजेंसी ने इस मामले में अबतक 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्रवर्तन निदेशालय इस मामले की अलग से जांच कर रहा है।

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीमेहुल चौकसीसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

कारोबार अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम