लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाला: लंदन कोर्ट ने नीरव मोदी को जमानत देने से किया इंकार, पहले भी तीन बार हो चुकी है खारिज

By स्वाति सिंह | Updated: June 12, 2019 15:13 IST

वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत नीरव मोदी की जमानत की अर्जी तीन बार खारिज कर चुकी है क्योंकि उसको लगा है कि यह हीरा कारोबारी ब्रिटेन से भाग सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देनीरव मोदी ने लंदन के रॉयल कोर्ट ऑफ जस्टिस में ट्रायल से पहले जमानत की अर्जी दायर की थी।कोर्ट ने नीरव मोदी की यह चौथी जमानत याचिका है

पंजाब नेशनल बैंक (PNB)घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी की जमानत याचिका को लंदन कोर्ट ने खारिज कर दिया है। नीरव मोदी ने लंदन के रॉयल कोर्ट ऑफ जस्टिस में ट्रायल से पहले जमानत की अर्जी दायर की थी। कोर्ट ने नीरव मोदी की यह चौथी जमानत याचिका है जिसे खारिज किया। वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट तीन बार नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने कहा कि यह मानने का ठोस आधार है कि नीरव मोदी जमानत पर छूटने के बाद फिर से कानून के आगे समर्पण नहीं करेगा।

नीरव मोदी का प्रयास है कि पंजाब नेशनल बैंक के साथ करीब दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उसे भारत को न सौंपा जाए। नीरव मोदी की याचिका पर सुनवाई कर रहीं न्यायमूर्ति इंग्रिड सिमलर ने सुनवाई पूरी की।

बता दें कि वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत नीरव मोदी की जमानत की अर्जी तीन बार खारिज कर चुकी है क्योंकि उसको लगा है कि यह हीरा कारोबारी ब्रिटेन से भाग सकता है।

टॅग्स :पीएनबी स्कैमनीरव मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

भारत13000 करोड़ रुपये धोखाधड़ीः चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से फिर झटका, जमानत खारिज, सीबीआई की जीत, भारत आएगा भगोड़ा हीरा कारोबारी?

भारतनीरव मोदी का भाई नेहल अमेरिका में गिरफ्तार, पीएनबी घोटाला में नाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?